Let’s travel together.

थाना नटेरन पुलिस द्वारा जिला बदर के आरोपी अरमान खाँ निवासी खूसौर को किया गिरफ्तार

0 96

विदिशा।पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला  के द्वारा जिला बदर के आरोपी, आदतन अपराधियों व अपराध में फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं। निर्देश के तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डां प्रशांत चौवे एवं SDOP गंजबासौदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह द्वारा थाना नटेरन क्षेत्र के जिला बदर आरोपी पर कार्यवाही की गई ।

थाना नटेरन के जिला बदर आरोपी अरमान खाँ पिता वहीद खाँ निवासी ग्राम खूसौर के ग्राम खूसौर में होने की मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ,बाद टीम बनाकर मौके पर पहुंचे तो जिला बदर आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे बामुश्किल घेराबंदी करके पकडा नाम पता पूछने पर अपना नाम अरमान खाँ पुत्र वहीद खाँ उम्र 45 साल निवासी ग्राम खूसौर थाना नटेरन का होना बताया । जिसे श्रीमान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट महोदय विदिशा के द्वारा एक वर्ष की कालावधि के लिये जिला विदिशा एवं सीमावर्ती जिला रायसेन , भोपाल ,गुना, अशोकनगर ,सागर, राजगढ की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्काषित किया गया था । जिसके द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय विदिशा के आदेश का उलंघन करने पर वजह सबूत के मौके पर गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपी पूर्व में कई बार गौवंश वध प्रतिषेध अधिनिमय एवं अन्य कई अपराधों में जेल जा चुका है । आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री आशुतोषसिंह, उनि रणवीरसिंह जाट, सउनि घूमन सिह, आर.229 धर्मेन्द्र चौहान, आर.217 दिलीप शर्मा, आर.738 जयप्रकाश गुर्जर, आर.106 अनिल यादव, आर 921 रवि जाट ,आर 244 अंकुश जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

न्यूज़ सोर्स -मनोज मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंज बासौदा, जिला विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811