Let’s travel together.

प मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

0 61

बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल/रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिये प्राथमिकता से चिकित्सा क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। आमजन को शिक्षा व चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता में है। उप मुख्यमंत्री ने रीवा में अपोलों स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का शुभारंभ किया।


अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में शासकीय चिकित्सा संस्थानों के साथ ही निजी चिकित्सा संस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल का भारत में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी नाम है। वह उम्मीदों में खरा उतरें और रीवा एवं विन्ध्य के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा दें तथा पीड़ित मानवता की सेवा में सफल हो। उन्होंने कहा कि मुझे भी अपोलो अस्पताल के रीवा में शुरू होने का इंतजार था अब यहाँ के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह अस्पताल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा देने में सक्षम होगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। यहाँ प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है और लोग बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा जिले के लोगों के सम्पन्न होने और क्षमता वृद्धि तथा संसाधनों के विकसित होने से बडे से बड़े निवेश यहाँ आ रहे हैं। आने वाले 15 सितंबर को रीवा में हवाई जहाज भी उड़ान भरने लगेगा और रीवा के विकास में एक और उपलब्धि जुड़ जायेगी।


अपोलो समूह के सीईओ श्रीराम अय्यर ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि रीवा में अपोलो का अस्पताल खुल रहा है। हम उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के लिये संकल्पित है। अपोलो के रूपिंदर कौर ने बताया कि अपोलो का विन्ध्य में यह पहला अस्पताल है। अपोलो उम्मीदों पर हर स्तर पर खरा उतरेगा। इस दौरान डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि रीवा के लोगों के विश्वास में अपोलो अस्पताल खरा उतरेगा यहां पूरी पारर्शिता के साथ उपचार की सुविधा मिलेगी।
वाल-वाल खेल स्पर्धा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से की भेंट
खेल स्पर्धा वाल-वाल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से राजनिवास सर्किट हाउस में भेंट की तथा उन्हें विजेता ट्रॉफी सौंपी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हड़बड़ो जिला सीधी के खिलाड़ियों ने नेपाल में आयोजित वाल-वाल अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी जीती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों समीक्षा सिंह, मीनाक्षी सिंह, मधु सिंह, अंश सिंह एवं ओम सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इन खिलाड़ियों ने सिंगल एवं डबल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, समाजसेवी श्री विमलेश मिश्रा, टीम मैनेजर श्री आशुतोष सिंह एवं कोच श्री दिवाकर सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811