Let’s travel together.

धरसीवां में भूपेश बघेल की लोकप्रियता में नही आई कोई कमी

0 178

स्वागत के लिए धूप में किया घंटो इंतजार
सुरेंद्र जैन धरसीवा

भले ही भूपेश बघेल अब मुख्यमंत्री नही हैं बाबजूद इसके धरसीवा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हुई है यही वजह है की मंगलवार को जैसे ही कार्यकर्ताओं को उनके भाटापारा जाने की खबर लगी तो सिक्स लाइन किनारे सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत को एकत्रित हो गए।


दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को किसी कार्यक्रम में सामिल होने भाटापारा जा रहे थे यह बात अलग है की जब वह मुख्यमंत्री थे तो उड़नखटोला से निकलते थे तो कार्यकर्ताओं की रास्ते में स्वागत की मंशा पूरी नहीं हो पाती थी लेकिन अब वह सड़क मार्ग से जा रहे थे तो कार्यकर्ता भला कैसे यह अवसर खो सकते थे कार्यकर्ताओं को लगभग 12 बजे भूपेश बघेल के धरसीवा पहुंचने की खबर मिली और 12बजे तक सिक्स लाइन पर सैंकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित हो गए धूप तेज थी बाबजूद इसके करीब 3 बजे तक कार्यकर्ताओं ने उनका इंतजार किया और जैसे ही भूपेश बघेल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा प्रवक्ता साहिल खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पुष्पहारों से भूपेश बघेल का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811