रामभरोस विश्वकर्मा, रायसेन
परिवहन विभाग द्वारा रायसेन में टोल प्लाजा के पास सागर-भोपाल सड़क मार्ग पर 15 यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान 8 यात्री बसों में किराया सूची लेने

लगी पाए जाने पर तथा ओवरलोड सवारी होने पर वाहन चालकों के विरूद्ध कुल 15 हजार रू जुर्माना लगाते हुए राशि वसूल की गई। साथ ही वाहन चालकों को यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक किराया नहीं लेने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप बस संचालन करने के निर्देश दिए।
