Let’s travel together.

यहां मुस्लिम बच्चियां भी बनती हैं राधा कृष्ण

0 495

सुरेंद्र जैन धरसीवा

निज स्वार्थ पूर्ति के लिए भारत वर्ष में नफरत के सौदागर कितना भी नफरती जहर क्यों न घोलें लेकिन वो नफरती जहर कभी भी जमीनी स्तर पर आपसी प्रेम भाईचारे और एक दूसरे के धर्मो के प्रति हर दिल में मौजूद सम्मान की जमीनी सच्चाई को नहीं बदल सकता जिसका जीता जागता उदाहरण है धरसीवा का चरोदा.

यहां निजी स्कूल की मुस्लिम बच्चियां भी प्रतिवर्ष राधा व कृष्ण बनती हैं.कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते ओर वास्तव में यह सच भी है हर वर्ग के बच्चे श्रीकृष्ण व राधा का रूप धारण कर शायद यही संदेश दे रहे हैं की संसार में प्रेम से बड़ी कोई शक्ति नहीं और नफरत से बड़ी कोई तबाही नहीं.चरोदा के मिर्जा मेराज की बच्ची एलिमा फातिमा भी उन्ही मुस्लिम बच्चियों में से एक हैं जो श्रीराधा कृष्ण की वेशभूषा धारण करती हैं.

मिर्जा मेराज कहते हैं पिछले साल उनकी बच्ची जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की वेशभूषा धारण कर स्कूल गई थी और इस साल राधा की वेशभूषा धारण की थी.मिर्जा मेराज बैग कहते हैं की बच्ची की मां स्वयं बच्ची को तैयार करती हैं बच्ची जब राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण करती है तो अति सुंदर लगती है.कहने को तो ये मात्र जन्माष्टमी पर्व पर श्री राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण करने का एक कार्यक्रम भर है लेकिन प्रतिवर्ष एलिमा फातिमा जैसी मुस्लिम बच्चियां श्रीराधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर जो संदेश भारत वर्ष और सारे संसार को दे रही हैं वह यही है की दुनिया प्रेम व सभी धर्मो के सम्मान से चलेगी नफरत से नही

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811