Let’s travel together.

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने दीवानगंज पुलिस चौकी का निरीक्षण कर आमजन से कुया संबाद

0 239

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवागत जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने दीवानगंज पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। आमजनों के साथ बैठक की तथा क्षेत्र की स्थिति, पुलिस के कार्य एवं भौगोलिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने सभी से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में दीवानगंज ग्राम पंचायत के सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच शमीम खान, समाजसेवी इकबाल खान,  मुकेश साहू, नसीम अली  चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने कहा कि अपराधों में नियंत्रण के लिए यह जरूरी है कि पुलिस और आमजन आपसी सहयोग से काम करे। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पर भी मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में शामिल नागरिकों से नगर के मुख्य स्थानों पर स्थापित अपने अपने प्रतिष्ठानों के सामने कैमरा लगाने की अपील की। उन्होंने मुख्य सड़क मार्गों पर डिजिटल कैमरा जरूर लगाने का आग्रह किया। साथ ही रायसेन सीमा से लगी हुई चौकी थाने की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ,सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक धर्मेंद्र, सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811