Let’s travel together.

दर रात तेज बारिश से सेमरा के हाई स्कूल के ग्राउंड में दो फिट पानी भरा

0 229

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज सहित कई गांव में शुक्रवार देर रात घनघोर बारिश हो जाने के कारण क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आ गए। सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे तो पता चला कि देर रात बादल जमकर बरसे। जिससे क्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। सेमरा के हाई स्कूल के ग्राउंड में एक से दो फिट पानी भर गया जिससे सेमरा हाई स्कूल में चौकीदारी करने वाले अफजल खान पिता गबरू खान को काफी नुकसान हुआ। अफजल खान ने बताया कि मैं शुक्रवार रात 11 बजे कमरे में मैं और मेरा परिवार सोया हुआ था। शनिवार सुबह 5 बजे नींद खुली तो कमरे में पानी ही पानी भरा हुआ था। जिससे मेरा खाने पीने ,ओढ़ने बिछाने, का सामान खराब हो गया तो वही अपने पास रखकर सोए ओप्पो का मोबाइल भी
खराब हो गया। मोबाइल मैंने अभी 8 दिन पहले ही 13 हज़ार का लिया था जिसकी किस्त भी अभी पूरी नहीं हुई की पानी में मेरा मोबाइल खराब हो गया। मुझे बारिश के कारण ज्यादा हानि हुई है।
ज्यादा बारिश होने के कारण सेमरा का नाला चढ़ गया जिससे ग्रामीणों को भोपाल विदिशा हाईवे तक पहुंचने मैं परेशानी हुई तो वही बच्चों को हाई स्कूल सेमरा तक जाने में समस्याओं से जूझना पड़ा। वहीं क्षेत्र से निकली हुई घोड़ा पछाड़ नदी भी दोनों किनारों से लगकर चढ़ी हुई है। इसके बाद भी आसपास के ग्रामीण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।
बता दें कि सेमरा से होते हुए एक नाला बहता है यह नाला दीवानगंज, अंबाडी , कुलहडिया, फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज सहित आसपास के पहाड़ों का पानी इस नाले से होकर गुजरता है। नाला हर कवि चढ़ जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811