Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 23 अगस्त 2024

0 89

मेष राशि-  बिजनेस की गति धीमी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। रही आलस और सुस्ती अपने ऊपर हावी न होने दें और समय की कीमत को पहचानिए। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना नजर आएगी। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती है। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृष राशि-समय का ख्याल रखना होगा।  समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे  नुकसान होगा।  सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी।

मिथुन राशि- काम समय से पूरा ना होने के कारण  थोड़ी समस्या होगी। योग्यता लोगों के सामने आएगी, इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने कार्यों पर ध्यान रखें।राजनीति में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी| व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे।  शांत और तनाव रहित रहे |  आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा ।

सिंह राशि-  परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं।

कन्या राशि- नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है।  कानूनी मामले में भी  जीत मिलने के योग बन रहे है।  संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा।

तुला राशि- ऑफिस में बॉस द्वारा दिये गये काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो इन्क्रीमेंट हो सकता है।  जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।  व्यस्तता से समय निकालकर अपने लिए परिवार के लिए निकालेंगे तो खुशियाँ बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि-परिवार की सलाह लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।

धनु राशि – विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे।   बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगीयो से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा।  बिजनेस के सिलसिले मे बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में  सफलता मिलेगी। दूसरों से अपना काम निकलवाने मेंसक्षम रहेंगे।

मकर राशि- किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फसा है तो उसे हासिल करने के लिए  अच्छा दिन है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें,  नुकसान हो सकता है।   बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दे।

कुंभ राशि –छात्र  पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का  समाज में दबदबा बना रहेगा। समय का सदुपयोग करके ही  अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे।

मीन राशि-तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे।   लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा।  चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811