Let’s travel together.

जल भराव से परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण न होने पर अनशन की चेतावनी

0 103

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड के ग्राम पंचायत चाचीसेमरा के अंतर्गत आने वाले भुजपुरा गांव के दलित मुहल्ले से लेकर छोटे मोहल्ले तक नाली निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को एक जुट होकर बक्सवाहा मुख्यालय पहुंचे जहां पर तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा जिसमें ग्रामीणों ने मांग करते हुए बताया कि गांव में कई बरसों पूर्व पंचायत द्वारा सीसी रोड का घटिया निर्माण कार्य कराया गया था जिसके चलते सीसी रोड की हालत खस्ता हो गई है सीसी रोड एवं रोड के दोनो तरफ नाली निर्माण कार्य नहीं होने से गंदा पानी घरों के सामने भरा हुआ है जिससे गंदगी हमेशा फैली रहती है ग्राम पंचायत को कई बार सीसी रोड व दोनो तरफ नाली निर्माण कार्य करने की मांग की गई है लेकिन इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं दे रहे है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं ग्रामीणों ने सीसी रोड,नाली निर्माण का कार्य जल्द कराने की मांग की है वही शीघ्र निराकरण नहीं होने की स्थिति में अनशन की चेतावनी दी है

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्ष पूर्व हुए सी सी रोड निर्माण के बाद से यहां पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है भुजपुरा गांव के दलित मुहल्ले से लेकर छोटे मुहल्ले के बीच रोड पर पानी, कीचड़ भरने की समस्या गंभीर है स्थानीय निवासियों ने बताया कि रोड के किनारे नाली निर्माण न होने से बारिश के पानी का निकास नहीं हो पता जिसके चलते लोगों को कीचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है

भुजपुरा गांव की ग्राम पंचायत चाची सेमरा है यहां पर स्वच्छता के लिए भारी भरकम बजट आता है, लेकिन गांव की हालत देखकर नहीं लगता की जिम्मेदार सफाई को लेकर संजीदा है! गांव के मुख्य सड़क किनारे नाली निर्माण नहीं हुआ है ऐसे में लोगों के घरों से निकला गंदा पानी सीधे सड़क पर आता है इससे सड़क पर गंदा पानी व कीचड़ भरा रहता है वही बारिश के मौसम में कई घरों में पानी घुटनों तक भर जाता है जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैल रही है इसी सड़क पर सार्वजनिक हैण्ड पंप स्थित है ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इसी मार्ग से निकलना पड़ता है गांव के स्थानीय निवासी संतोष अहिरवार ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है इस सड़क के किनारे नाली बनाए जाने की मांग लंबे समय से कर रहे है गांव के सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को जानकारी दी गई है लेकिन अब तक सड़क किनारे नाली निर्माण नहीं हो सका इससे खासी परेशानी हो रही है

आशिक मंसूरी ने कहा कि भुजपुरा गांव में सीसी रोड के बगल में नालियां नहीं बनी है लगातार पांच वर्षों से समस्या है इसी रोड हेडपंप से पीने के पानी के लिए लोगों को गुजरना पड़ता है समस्या को लेकर ज्ञापन के माध्यम से जनपद सीईओ और तहसीलदार को अवगत कराया गया है सात दिवस के अंदर न्याय पूर्वक कार्रवाई नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

इस संबंध में तहसीलदार भरत पांडे का कहना है कि भुजपुरा गांव के लोगों द्वारा रोड नाली की समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया है कार्यवाही की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811