Let’s travel together.

शराब ठेकेदार की मनमानी निर्धारित दरों से अधिक दरों पर बेची जा रही शराब

0 229

जिला कलेक्टर के आदेशों का ठेकेदार नही कर रहे पालन

शराब ठेका के सामने नहीं है रेट लिस्ट

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा विकासखंड से सामने आया है जहां पर शराब ठेकेदार सुनीता राय द्वारा शासन की तमाम नियमों को ताक में रखकर शराब के शौकीन ग्राहकों के साथ खुले आम लूट की जा रही है
मदिरा के शौकीन लोगों की मानें तो बक्सवाहा विकासखंड में खुली हुई समस्त मदिरा दुकानों पर शासन द्वारा निर्धारित दर से कहीं 50 तो कहीं ₹100 की अधिक दरों पर देशी एवं विदेशी मदिरा का विक्रय किया जा रहा है यह सारा खेल आबकारी विभाग की नजरों से दूर नहीं है लेकिन इस प्रकार से ग्राहकों के साथ हो रही लूट को लेकर कहीं ना कहीं आबकारी विभाग भी शंकाओं के दायरे में है बक्सवाहा ठेकेदार की मनमानी को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बक्सवाहा में संचालित की जा रही मदिरा दुकानों पर जहां प्लेन का क्वार्टर
90 रुपए में बेचा जा रहा है वहीं दूसरी ओर मशाला यानी कि लाल मदिरा का क्वाटर 110 रु में विक्रय किया जा रहा है साथ ही किसी भी दुकान पर ना तो ग्राहकों को आबकारी नियमों के अनुसार मदिरा खरीदी के बिल प्रदान किए जा रहे हैं और ना ही किसी प्रकार की कोई रेट सूची आज दिनांक तक दुकानों पर अंकित की गई है जिसके चलते मदिरा के शौकीन लोगों को शराब के दामों की स्पष्ट जानकारी नहीं है
आलम यह है कि रसूखदार शराब ठेकेदार अपनी मनमानी दरों पर शराब का विक्रय कर रहे हैं इतना ही नहीं विकासखंड के प्रत्येक ग्राम में ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से दुकानें संचालित कर शराब का विक्रय किया जा रहा है जिसके चलते विकासखंड के ग्रामों में अशांति का माहौल बना हुआ है परिणाम स्वरूप हो रही अवैध शराब बिक्री के चलते अनेकों घटनाएं घटित हो रही हैं जिसको लेकर ग्रामीण जनों द्वारा शासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा कर इस प्रकार से हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने के लिए शिकायते की गई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नवागत जिला कलेक्टर महोदय द्वारा कार्रवाई करते हुए बकस्वाहा सहित मडदेवरा दुकानों पर जांच कर खरीदी करवाकर करवाई की गई जिसमें ठेकेदार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर शराब का विक्रय किया जाना पाया गया जिसको लेकर कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर महोदय द्वारा एक दिवस के लिए दोनों ही दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दुकानें बंद कर जांच कराई जाने हेतु आदेश पारित किया गया लेकिन रसूखदार ठेकेदार द्वारा कलेक्टर के आदेश के बाद भी बकस्वाहा में दमोह रोड पर संचालित मदिरा दुकान एवं मड़देवरा मे सागर रोड पर संचालित मदिरा दुकान पर शराब की बिक्री लगातार चलती रही वही प्लेन मदिरा 90 रुपए में तो मशाला मदिरा का क्वाटर 110 रुपए में विक्रय किया जाता रहा जो की शासन द्वारा निर्धारित दरो से काफी अधिक है अब देखना यह होगा की ठेकेदार सुनीता राय की मनमानी पर कब तक शासन द्वारा लगाम लगायी जायेगी या फिर इसी प्रकार ठेकेदार की मनमानी मदिरा के शौकीन लोगों के साथ लूट करती रहेगी .

ग्रामीणों ने कहां कलेक्टर के आदेश के बाद भी मढदेवरा दुकान में होती रही विक्री
जैसे ही जानकारी ग्रामीणों ने तहसीलदार भरत पांडे और थाना प्रभारी कृपाल मार्को को मिली उन्होंने मौके पर जाकर शराब दुकानें चेक की ओर पूर्ण बंद कराया।

इनका कहना हे-
निर्धारित दरों से अधिक रेट पर शराब बेचने का मामले पर एक दिन के लिए दुकानें बंद करने का आदेश था अगर येसी शिकायत फिर आएगी तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी

– भरत पांडे तहसीलदार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811