Let’s travel together.

काजलिया पर्व मान्य परम्पराओ के साथ मनाया, तालाब में किया बिसर्जन

0 163

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
कजलियां पर्व राखी यानी रक्षा बंधन पर्व के दूसरे दिन मनाया जाता है। इसे कई स्थानों पर भुजरियां/भुजलिया नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार प्रकृति प्रेम और खुशहाली से जुड़ा पर्व है। इसका प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। इस बार यह पर्व मंगलबार को मनाया गया। दीवानगंज के भवानी चौक पर सभी ग्रामीण अपनी भुजरियों की टोकरिया लेकर इकट्ठे हुए राम जानकी मंदिर के सामने काजलियो के चारों ओर गीत गाकर उनका स्वागत किया।

भवानी चौक से कजलिया उठाकर दीवानगंज के मुख्य मार्ग भवानी चौक से होते हुए तालाब के किनारे रखकर वहां पर भी गीत गए गए और चारों तरफ महिलाओं ने काजलियो के चक्कर लगाए इसके बाद तलाव में काजलियो को तोड़ा गया। वहां से काजलियो को लेकर ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे मंदिर पर कजलिया रखकर भगवान का आशीर्वाद लिया और घर घर जा जाकर बड़े से आशीर्वाद लिया तो छोटे बच्चों को प्यार दुलार दिया कजलियां पर्व के लिए श्रावण मास की अष्टमी और नवमीं तिथि को बांस की छोटी-छोटी टोकरियों में मिट्टी की तह बिछाकर गेहूं या जौं के दाने बोएं जाते हैं। बुजुर्गों के मुताबिक ये भुजरिया नई फसल का प्रतीक है।
कजलिया मुख्‍य रूप से राखी के दूसरे दिन की जाने वाली एक परंपरा है, जिसमें नाग पंचमी के दूसरे दिन खेतों से लाई गई मिट्टी को बर्तनों में भरकर उसमें गेहूं बोएं जाते हैं और उन गेंहू के बीजों में रक्षा बंधन के दिन तक गोबर की खाद और पानी दिया जाता है और देखभाल की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |     शिवपुरी में सड़क निर्माण में लापरवाही पर फर्म ब्लैकलिस्ट होगी , 28.46 लाख की बैंक गारंटी राजसात करने के आदेश     |     कोलारस में प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक और प्रशिक्षण सम्पन्न       |     मध्यप्रदेश की पर्यटन क्षमता को मिलेगा वैश्विक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811