Let’s travel together.

टाउनहॉल में भाजपा युवामोर्चा की जिलास्तरीय प्रथम बैठक हुई आयोजित

0 169

युवामोर्चा कार्यकर्ता को मुंह में शक्कर,पेर में चक्कर,
सिर पर बर्फ और दिल में आग रखनी होगी- रवि मालवीय

संगठन पर्व यूथ कनेक्ट 15 मई से 15 जून युवा जोड़ों अभियान किया जाएगा शुरू

अनुराग शर्मा

सीहोर। भाजपा युवामोर्चा की जिलास्तरीय बैठक में सम्मिलित मोर्चा के 19 मंडलों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा की हजारों की भीड़ में से संगठन ने तुमकों दायिप्त सौपा है। भाजपा युवामोर्चा का कार्यकर्ता कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरी है कार्यकर्ता हीं विधायक सासंद मंत्री मुख्यमंत्री बनता है। कार्यकर्ता की छबि समाज में उत्कृष्ठ होना चाहिए युवामोर्चा के कार्यकर्ता को मीठा बोलने के लिए मुंह में शक्कर का भाव रखना चाहिए और संगठन के कार्य के लिए पेरों में चक्कर हमेशा चलने के लिए तैयार होना चाहिए कार्य को ठंडे दिमाक से सोच विचार कर वरिष्ठो से सलाह लेकर करने के लिए सिर बर्फ की तरह ठंडा रखना चाहिए संगठन के प्रति आस्था और कार्य करने की क्षमता बनी रहे इस लिए दिल में आग भी रखना चाहिए।

अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा सीहेार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, युवामोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मीणा,युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष समीर मेवाड़ा,जिला मंत्री यश अग्रवाल सीहोर,जिला मंत्री पम्पू वर्मा,
नगर यूवामोर्चा अध्यक्ष सुनील राय, मंडल महामंत्री,श्यामपुर मंडल अध्यक्ष हरीश चौधरी,सीहोर मंडल महामंत्री नट्टू राठौर के द्वारा प्रमुख अतिथियों और आष्टा, इछावर, बुधनी, जावर, नसरूल्लांगज सहित अन्य मंडलों से पहुंचे दायिप्तवान पदाधिकारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रवादी विचारधारा से युवाओं को जोडऩा और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाएं जो युवाओं के लिए है उनका प्रचार प्रसार करना, तथा युवाओं को प्रदेश और देश की सरकार के निर्णय एवं योजनाओं व विकास की जानकारी देना है।

युवामोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने कार्ययोजना को विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी शर्मा,भाजयुमो प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार एवं युवा मोर्चा यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार सीहेार भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के मार्गदर्शन में श्रद्धेय कुषाभाऊ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष युवामोर्चा के द्वारा मनाया जाएगा। जिस के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी’संगठन पर्व यूथ कनेक्ट 15 मई से 15 जून युवा जोड़ों अभियान शुरू किया जा रहा है।
मंडल स्तर पर भाषण प्रतियोगिता,सोशल मीडिया कैम्पैन युवा सम्मेलन नव भारत में युवाओं की भूमिका पर्यावरण,आपातकाल,नई शिक्षा नीति,स्टार्ट उप इंडिया,आत्मनिर्भर भारत,आजादी का अमृत महोत्सव,संविधान निर्माता अंबेडकर से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय बैठक में सभी युवामोर्चा के सभी 19 मंडलों के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811