Let’s travel together.

किशोर उत्सव में गायक तापस गुहा और सैंट्रल बैक का हुआ सम्मान

0 186

भोपाल।गत दिवस समन्वय भवन में पलाश म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सिने पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्म दिन के अवसर पर किशोर उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के जाने माने सिंगर तापस गुहा को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया वहीं संगीत के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया को सम्मानित किया गया ।

उक्त सम्मान मुख्य प्रबंधक राजीव तिवारी एवम प्रबन्धक सुनील सोन्हिया ने बैक की ओर से ग्रहण किया इस अवसर पर राजीव तिवारी ने किशोर कुमार का सदाबहार गीत हमे तुमसे प्यार कितना गाया कार्यक्रम में किशोर कुमार के कई गीत तुम भी चलो हम भी चले, कह दूं तुम्हे, अंग्रेजी में कहते कि आई लव यू, ये दिल न होता बेचारा, गाता रहे मेरा दिल, कभी बेकसी ने मारा, हमको तो यारा तेरी यारी,खिलते है गुल यहां, चाहिए थोड़ा प्यार, जादूगर तेरे नैना, आंखों में काजल है जेसे लगभग 30गीतों को तापस गुहा, राजन कटारे, अनमोल, वाणी, मीता, शेफाली, संतोष पाठक, आशीष, तन्वी तिवारी, आयुषी ने अपनी मधुर आवाज में पेश किए संगीत संयोजन केदार सिंह चौहान, राजकुमार सक्सेना, रितुल हजारिका, गौरव खरे, हेमंत, दीप और अजय दांडे ने किया, ध्वनि संचालन मनोज खरे का रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811