Let’s travel together.

शिवपुरी में हुई जोरदार बारिश, नदी नाले उफान पर, पवा जलप्रपात पर दिखा आकर्षक नजारा

0 221

 

– 100 फिट ऊंचाई से गिरता झरना बना आकर्षण का केंद्र

– शिवपुरी में आज सुबह से ही झमाझम बारिश का क्रम जारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी में रविवार को सुबह से ही जोरदार बारिश का क्रम बना हुआ है। इस दौरान शिवपुरी में नदी, नाले उफान पर हैं। शिवपुरी के प्रसिद्ध पवा प्राकृतिक झरने पर रविवार को जोरदार तरीके से पानी निकाला और यहां पर आकर्षक नजारा देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से शिवपुरी जिले में बारिश नहीं हो रही थी लोग परेशान थे खास कर किसान वर्ग के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही थी लेकिन आज हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

पवा जलप्रपात पर आकर्षक नजारा देखने को मिला

शिवपुरी से लगभग 40 किलोमीटर दूर पवा जलप्रपात है7 यह प्राकृतिक झरना रविवार को हुई बारिश के बाद पानी की कल कल धाराओं से चल निकला। यहां पर करीब 100 फीट की ऊंचाई से जलप्रपात नीचे की ओर गिरता है। यहां पर रविवार को हुई बारिश के बाद नदी में आए पानी के बाद जलप्रपात पर बड़ा आकर्षक नजारा देखने को मिला। यहां पर प्रसिद्ध मंदिर है यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

कई निचली बस्तियों में पानी भरा-

शिवपुरी में रविवार को झमाझम बारिश के बीच कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। इस जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवपुरी के संजय कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड, रामबाग कॉलोनी, मुद्गल कॉलोनी, फतेहपुर, मनिहार आदि क्षेत्र में जल भराव की स्थिति देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा यहां पर नालियों की सफाई नहीं की गई है जिसके कारण पानी निकासी का माध्यम सही नहीं है एक-दो घंटे की बारिश के बाद ही पानी भराव हो जाता है। रविवार को हुई बारिश के बाद इस जल भराव से लोग परेशान देखे गए।

किसानों के चेहरे खिले –

शिवपुरी जिले में इस साल जुलाई माह में काफी कम बारिश हुई जिसके कारण खरीफ सीजन में सोयाबीन, मूंगफली, उड़द की बोवनी करने वाले किसान चिंता में थे क्योंकि पानी नहीं गिर रहा था और किसान अपनी बोवनी कर चुके थे। लेकिन अब अगस्त की शुरुआत से ही बारिश का क्रम लगातार बना होने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। रविवार को जो बारिश हुई उससे किसान वर्ग में और खुशी का माहौल रहा क्योंकि कई दिनों के बाद इतनी झमाझम बारिश सुबह से ही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811