Let’s travel together.

काफी समय से बीमाऱ चल रहे पूर्व मंत्री आरिफ अकील का आज सुबह निधन

0 323

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ सरकार में रहे पूर्व मंत्री आरीफ अकील का सोमवार सुबह को निधन हो गया। भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार शाम को सीने में दर्द होने पर अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। हृदय में परेशानी के कारण आरिफ अकील को उपचार के लिए राजधानी के अपोलो सेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्‍पताल में ही उनका निधन हुआ।

आरिफ अकील 1990 में भोपाल उत्‍तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। सन 1998 से लेकर 2018 तक इस सीट पर आरिफ अकील ही जीतते रहे। इस सीट से 6 बार विधायक रहने के बाद इस बार उनके बेटे इस सीट से जीते। कमल नाथ सरकार में वे मंत्री रहे। उन्‍हें अल्‍पसंख्‍यक वर्ग के कल्‍याण के लिए लगातार कार्य किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811