Let’s travel together.

कहानी जिला अस्पताल की ::टपकते पानी के बीच डॉक्टरों को मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन

0 64

निर्माण एजेंसी PIU रायसेन पर लग रहे घटिया निर्माण के आरोप

-जिला अस्पताल प्रबंधन ने चार दिन पहले PIU को बताई थी पानी की समस्या

-वायरल vdo को लेकर अस्पताल प्रबंधन और अधिकारी आपरेशन करने बाली टीम से नाराज

रायसेन। जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर के भीतर टपकते पानी के बीच डाक्टरों द्वारा आपरेशन करते हुए एक VDO बायरल हो रहा है..जिला अस्पताल का नया भवन बना है…खास बात यह कि टपकते पानी के बीच डॉक्टरों को मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन भी करना पड़ा। ऐसे में इन्फेकशन का खतरा भी बढ़ जाता है. हालांकि पानी ऑपरेशन टेबल से कुछ दूरी पर गिर रहा था जिससे डॉक्टरों को ऑपरेशन नहीं टालना पड़ा।

यह भवन PIU एजेंन्सी द्वारा बनाया गया है. इंजिनियर और अस्पताल प्रबंधन इसे घटिया निर्माण बता रहा है. यही नही लगातार पत्रचार के वाद भी PIU के अधिकारी यहाँ देखने भी नहीं आये.जबकि इससे पहले बच्चा वार्ड की छत भी गिर चुकी है जिसमे दो नर्स घायल हो चुकी है.
जिला अस्पताल के नए भवन की ओटी में एक महिला की सिजेरियन डिलेवरी होना था, जिसे टाला नहीं जा सकता


था। डॉ. सुनीता अतुलकर के साथ डॉक्टरों की टीम ओटी में पहुंची तो वहां सीलिंग में लगी लाइट से पानी की धर टपक रही थी। फर्श पर भी पानी जमा हो रहा था, इसी बीच डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया। इस दौरान ओटी में रखी मशीनों को पॉलिथिन से ढंक दिया, ताकि पानी लगने से खराब ना हों। टपकते पानी के बीच डॉक्टरों को खासा एहतियात बरतते हुए ऑपरेशन करना पड़ा, ताकि पानी की बूंद प्रसूता तक ना पहुंचे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811