Let’s travel together.

गुरु पूर्णिमा पर विदेशी जोड़े ने की भारतीय रीति रिवाज से शादी, बारात में डांस करते नजर आए इंडियन

0 132

– अपने गुरु के सानिध्य में भारतीय रीति रिवाज से विदेशी जोड़े ने की शादी

– स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके शादी के बंधन में बंधे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी में गुरु पूर्णिमा के दिन एक विदेशी जोड़ा स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके ने भारतीय रीति रिवाज से शादी कर ली है। भारतीय संस्कृति और शिवपुरी के एक गुरुजी डॉ रघुवीर सिंह गौर के से प्रभावित होकर मार्टिन और उलरिके ने अपने शादी के लिए भारत के शिवपुरी को चुना। इस मौके पर शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में आवश्यक इंतजाम किए गए थे। इस मैरिज गार्डन में विदेशी जोड़े के वर स्विट्जरलैंड के मार्टिन की बारात निकली। बाकायदा इस बारात में शिवपुरी और दूसरे क्षेत्रों से आए कई इंडियन मेहमानों ने यहां पर बारात में जमकर डांस किया। दोनों विदेशी जोड़ों का वर माला का कार्यक्रम स्टेज पर हुआ जिसमें उपस्थित लोगों ने विदेशी वर बधु को आर्शीवाद प्रदान किया।

शिवपुरी के गुरूजी से प्रभावित दोनों विदेशी-

गुरूपूर्णिमा के दिन भारतीय रीति रिवाज से शादी करने वाला विदेशी जोड़ा शिवपुरी के गुरुजी डॉक्टर रघुवीर जी के सिंह के स्लोगन सेव कैसे प्रवाहित शब्द से प्रभावित है। स्विट्जरलैंड के यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। मार्टिन आमवस्टन ने बताया कि उनका शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर से एक सोशल साइट्स के जरिए करीब पांच साल पहले संपर्क हुआ था। गुरुजी के संपर्क में आने के बाद गुरुजी का जो स्लोगन है कि सेवकाई में प्रभुताई शब्द का अर्थ जाना। इसके बाद उनका मन बदला और गुरु जी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के सानिध्य में अध्यात्म की दुनिया से जुड़ गए। जबकि उनकी महिला साथी उलरिके (48) जर्मनी के म्यूनिख शहर की रहने वाली हैं। पेशे से नर्स हैं।

भारतीय परिधान में नजर आएं दूल्हा-दुल्हन, बारात में हुआ डांस-

स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके भारतीय रीति-रिवाज से रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। वैसे यह दोनों क्रिश्चियन हैं।शिवपुरी में शादी के कार्यक्रम के दौरान दोनों वर वधु भारतीय परिधान पहने नजर आए। इस मौके पर बारात में जमकर डांस हुआ। दूल्हा शेरवानी में तो दुल्हन लहंगा पहना नजर आईं। दोनों की वर माला हुई।

अब घूमने अन्य स्थानों पर जाएंगे-

बताया गया है कि अब यह दोनों अपनी शादी के बाद विदेश में अन्य स्थानों पर जाएंगे। भारतीय संस्कृति से प्रभावित मार्टिन का कहना है मेरी शादी उलरिके से मेरे विचार मिले साथी ही हमें अपने गुुरूजी का आर्शीवाद मिला। अब हम यहां पर शादी के सारे कार्यक्रम के बाद विदेश में अन्य स्थानों पर घूमने भी जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811