Let’s travel together.

राजस्व महा अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न

0 131

नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर

राजस्व महा अभियान सीहोर विधायक सुदेश राय की अध्यक्षता में राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

विधायक सुदेश राय, अनुविभागीय अधिकारी सीहोर तन्मय वर्मा, तहसीलदार श्यामपुर श्यामनंदन चंदेले, दोराहा तहसीलदार अर्पित मेहता,नायब तहसीलदार अहमदपुर धनजी मालवीय, सरपंच श्यामपुर नवीन चौहान द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत तहसील परिसर श्यामपुर में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के उपरांत विधायक सुदेश राय द्वारा जनहित में चल रही समस्त योजनाओं एवं हो रहे नवनिर्माण के सम्बंध में संबंधित विभागो के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई।

इसके अतिरिक्त राजस्व महाअभियान 2.0 के संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की भी बैठक ली गई ।उक्त बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सीहोर, श्यामपुर तहसीलदार, दोराहा तहसीलदार, नायब तहसीलदार अहमदपुर, समस्त पटवारी तहसील श्यामपुर व दोराहा, जनपद पंचायत CEO, स्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, NHAI, बिजली विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811