• कुलसचिव, शिक्षक-छात्र, अधिकारी-कर्मचारी ने भी किया सहयोग
रायसेन। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय परिसर में आज 500 पौधे लगाकर वृह्द स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया।

सांची विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने आज विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। सांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांची जनपद की अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, जनपद सीईओ वंधु सूर्यवंशी, बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा व अन्य जनपद सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

सांची विश्वविद्यालय के शिक्षक-छात्रों, अधिकारी व कर्मचारियों ने लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट की बायीं तरफ एक साथ 500 पौधों को लगाया गया। इस कड़ी में अभी 700 पौधों को परिसर की चहारदीवारी के चारों ओर लगाया जाना है। इन पौधों को जानवरों से बचाने के लिए सांची विश्वविद्यालय ने बांस के ट्री गार्ड तैयार कराए हैं।