Let’s travel together.

कलेक्टर, एसपी ने पुलिस लाईन में किया पौधरोपण जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सभी थाना परिसरों में किया गया पौधरोपण

0 137

रायसेन।जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत गुरूवार को पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में स्थित थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया। रायसेन स्थित पुलिस लाईन में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा पौधरोपण किया गया।

कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाईन सहित जिले में स्थित सभी थाना परिसरों में लगभग 1500 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। पुलिस लाईन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811