Let’s travel together.

साईखेड़ा पंचायत के सरपंच ले ग्रामीणो ने लगाए शासकीय योजना में अनियमित्ताओ के आरोप

0 126

-जांच अधिकारी की जांच पर भी लगे सबालिया निशान
सिलवानी रायसेन। केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांईखेड़ा के क्रिया कलापो की महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को प्रेषित किया शिकायती पत्र भेजा हे।


ग्रामीणो ने शिकायत पत्र में सरपंच पर लगाए शासकीय योजना में अनियमित्ताओ के आरोप

केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांईखेड़ा में 15,93000 हजार रुपए की शासकीय राषि की हेराफेरी किए जाने संबंधी षिकायत ग्रामीणो ने महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को कर जांच की मांग की है। स्थानीय व जिले के अघिकारियो के द्वारा षिकायत पर कार्रवाही ना किए जाने से परेशान हो चुके ग्रामीणो ने महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक से षिकायत पत्र भेज कर षिकायत पत्र में वर्णित आरोपो की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री सहित मुख्यमंत्री मंचो से प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का एलान करते है लेकिन धरातल पर भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा हैं।सिलवानी की ग्राम पंचायत सांईखेड़ा में आर्थिक रुप संपन्न लोगो को आर्थिक लाभ पहुचाया सरपंच ने, जनपद पंचायत की गाम पंचायत सांईखेड़ा में पशु आहार पर् डाका डाला गया बलिक लाखो रुपए की राषि की हेराफेरी करते हुए सरंपच ने एैसे लोगो को आर्थिक लाभ पहुचाया जो ना केवल आर्थिक रुप से संपन्न है बल्कि सरंपच के रिश्तेदार होना भी बताए जा रहे हैं।


ग्रामीणो ने ग्राम पंचायत के क्रियाकलापो की लिखित शिकायत राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को भेजी है। जिसमें उल्लेख किया है कि गोशाला के नाम पर एक ही दिन में करीब 15 लाख रुपए की राषि आहरण की गई है। सोषल मीडिया पर ग्राम सांईखेड़ा स्थित गोषाला के पशु आहार को सरपंच के निवास पर लोडिंग वाहन से उतारे जाने के बीडियो,फुटेज वायरल हो रहे है, जबकि राधाकृष्ण गोषाला सांईखेड़ा में पशु आहार रखने के लिए टीन शेड भी बना हुआ है। इसके बावजूद भी सरंपच के द्वारा पशु आहार को अपने निवास पर रखा गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पोर्टल एप पंचायत दर्पण पर बिल भी अपलोड है जिसमें कि सरंपच के द्वारा अपने चहेतो को भुगतान करना दर्षाया गया है। ग्रामीणो ने की लिखित षिकायत में सरंपच माधव सिंह रघुवंषी पर आरोप लगाया कि 01 मई 2023 से 9 जनवरी 2024 तक गौशाला पूर्ण रूप से बंद रही है फिर भी वर्तमान में उसका भुगतान हुआ। ग्राम पंचायत मै जितने भी बिल लगते हैं वह मात्र 4 से 6 लोगों के ही लगते हैं चाहे नाली की सफाई कार्य हो या गौशाला के गोबर, भूसा के बिल हो वास्तव मैं जो लोग नाली की सफाई या गोबर का कार्य या भूसा का कार्य करते हैं कभी उनके बिल नहीं लगते । सरपंच माधव सिंह रघुवंशी के कार्यकाल में बाजार नीलामी की राशि, कर वसूली बुक की राशि, विधायक निधि की राशि उस राशि का उपयोग सरपंच अपने उपयोग में खर्च करते हैं । सरंपच ने वर्ष 2023 में पत्नी और मां की हाजिरी फर्जी तरीके से नरेगा में चला रहे हैं और राशि खाते से आहरण रहे हैं एवं नरेगा के मजदूरों के खाते एवं एटीएम कार्ड सरपंच अपने पास रखकर पूरी राशि आहरण करते है।


ग्राम पंचायत सांईखेड़ा में चल अनियमित्ताओ का मामला यहीं पर खत्म नही होता हे। हॉल ही में ग्राम की राधा कृष्ण गोशाला के पशु आहार को सरपंच पिता के खेत में दबा दिया था, शिकायत पर जांच अधिकारी एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर खेत में दबे पशु आहार को खोद कर निकलवाया था तथा पंचनामा की कार्रवाही की थी।
जांच अधिकारी एसडीएम ने मंगलवार को चर्चा में 3 से 4 दिन में जांच कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित किए जाने का दावा किया था लेकिन बुधवार को जांच अधिकारी मीडिया से बोले कि 7 दिन में जांच की जाएगी। बार बार बयान बदल रहे जांच अधिकारी की कार्यषैली को नागरिक संदेह भरी नजर से देख रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811