Let’s travel together.

शांति और भाई चारे से मनाएं त्यौहार ,गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक

0 142

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में शांति समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई आने वाले मोहर्रम एवं रक्षाबंधन के त्यौहार शांति आपसी भाईचारे सोहार्द एवं सादगी के साथ मनाए जाएं। किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन न हो। यह निर्णय शांति समिति की बैठक के दौरान लिया गया।

क़स्बा गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक एसडीएम पल्लवी वैध, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, नायाब तहसीलदार विशाखा चौहान,थाना प्रभारी महेश टांडेकर, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, चौकी प्रभारी रामप्रसाद परते की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारियों ने गणमान्य लोगों, हिन्दू उत्सव समिति व मुस्लिम त्यौहार कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में मोहर्रम व रक्षाबंधन के त्यौहार शांति व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर एसडीएम ने नागरिकों से कहा कि सभी त्यौहार शांति एवं सद्भाव के साथ मनाए जावे। बैठक में मौजूद सभी समुदाय के लोगो ने त्योहारों की रूपरेखा के संबंध में बताया। इन त्यौहारों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, साफ़ सफ़ाई, बिजली व्यवस्था कराने की अपील गणमान्य नागरिकों ने की। एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, ओर थाना प्रभारी ने सभी धर्मों के लोग आपसी सदभाव और सौंदर्य के साथ त्यौहार मनाए।


बैठक में बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष ख़ालिद मंसूरी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया,
नवाब बूंटा, पटवारी नन्दकिशोर अहिरवार, अरुण शर्मा, सैयद दाऊद अली पटेल, साबिर मंसूरी,राजकुमार चौरसिया, अतहर अली, एवं नितिन माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811