Let’s travel together.

रामा उधोग के विस्तारीकरण की पर्यावरणीय में जनसुनवाई में फूटा लोगो का गुस्सा

0 216

 सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के सीएसआईडीसी कार्यालय परिसर में रामा उधोग के विस्तारीकरण की पर्यावरणीय जनसुनवाई हुई।हालांकि आसपास की ग्राम पंचायतों में मुनादी न होने से अधिकांश ग्रामीण जनसुनवाई में नहीं पहुच सके लेकिन जो कहीं से सूचना मिलते ही पहुचे तो उन्होंने भी विस्तारीकरण का जमकर विरोध किया.।

ग्रामीणों के अलावा कुछ जनप्रतिनिधियो श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बढ़ते ओधोगिक प्रदूषण के बीच समुचित प्रचार प्रसार किये बिना इस तरह जनसुनवाई पर भी सवाल खड़े किए और रामा उधोग के विस्तारीकरण का विरोध किया ।जिन इक्का दुक्का लोगो ने समर्थन किया उनमे से विस्तारीकरण का समर्थन करने वाले एक व्यक्ति से जब  सवाल किया कि आप कहाँ काम करते हैं

तो जबाब मिला रामा उधोग में जनसुनवाई के दौरान रामा उधोग के केमिकल युक्त पानी से परेसान किसान कोमल पाल ने भी अपनी धान की फसल की बर्बादी की पीड़ा सुनाई ओर विस्तारीकरण का विरोध किया.जनसुनवाई में अधिकांश लोगों ने बढ़ते प्रदूषण और शोषण के चलते अपना विरोध दर्ज कराकर समुचित प्रचार प्रसार के बाद ही जनसुनवाई रखने की बात कही.हालांकि जनसुनवाई में विस्तारीकरण का जमकर विरोध होने के बाद जब फेक्टरी प्रबन्धन की ओर से मौजूद कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रामा उधोग के इस विस्तारीकरण से प्रदूषण बढ़ेगा नहीं बल्कि पहले से भी बहुत कम होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा पहुंची सोंडरा, ग्रामीणों ने एक ही स्वर में कहा – सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811