बेगमगंज रायसेन। आबकारी आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों पर जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार दूबे के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वन्दना पाण्डेय के निर्देश पर एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुदीप तोमर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियानअंतर्गत वृत्त बेगमगंज में ग्राम समसगढ, खैरी, बेरखेड़ी, कोकलपुर, खेरीटी, तुलसीपार में व्रत प्रभारी बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार द्वारा मय आबकारी स्टाफ के दबिश दी गई। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दो खाली तलाशी रही जिसके मौके पर खाली तलाशी पंचनामे बनाए गए। कुल जप्ति 26 पाव बॉम्बे व्हिस्की जिसका अनुमानित मूल्य 3500 रुपए है। उक्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक श्री निजाम खान, नगर सैनिक कमलेश शर्मा एवं अजय राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्षेत्र में निरंतर गश्त कार्य किया जा रहा है एवं विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।