Let’s travel together.

फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा तक लगभग 3.6 किमी सड़क की हालत बद से बदतर,चलना हुआ दूभर

0 137

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18  फैक्ट्री चौराहा दीवान गंज से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा तक लगभग 3.6 किलोमीटर सड़क की हालत दिनोंदिन बद बदतर होती जा रही है इस सड़क पर 4 गांव के लोगों का रोज आना जाना लगा रहता है। व्यक्ति चौराहे दीवानगंज के आसपास तीन फैक्ट्री है इन फैक्ट्रियों में काम करने के लिए ग्रामीण रोज गुजरते रहते हैं दीवानगंज रेलवे स्टेशन का सामान भी इसी रोड से वाहनों द्वारा लाया ले जाया करता है रेलवे स्टेशन दीवानगंज की सड़क की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है यहां पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि सड़क कम दिखती है और गड्ढे ज्यादा दिखते हैं यह सड़क निर्माण सन 2007 में ठेका दिया गया था जो कि 4 साल में बनकर तैयार हुई थी जिसकी तिथि बोर्ड पर अंकित है। इस सड़क पर गुजरने वाले टू व्हीलर वाले आए दिन गिरते उठते रहते हैं कुछ दिन पहले ही एक टू व्हीलर वाला गिर गया था इसको काफी चोटें आई थी उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया था ।

आसपास के 4 ग्रामीणों के लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण कराया था प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत जो सड़क बनी थी वहा भी सही गुणवत्ता की नहीं बनाई गई थी और अब उम्मीद जताई जा रही है इस सड़क का निर्माण जल्दी से जल्दी कराया जाए सन 2011 के बाद इस सड़क पर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है चुनाव के समय भी इस रोड पर बीजेपी वाले और कांग्रेस वालों का आना जाना रहा।
मगर किसी भी नेता ने इस सड़क के बारे में ध्यान नहीं दिया आज सड़क की हालत इतनी बदतर हो गई कि पैदल चलना भी दुवर हो गया है इस सड़क पर रात दिन ट्रकों का आना जाना लगा रहता है और वह भी ट्रक बड़े-बड़े लोड वाले आते रहते हैं आसपास के क्षेत्र में ईंट भट्टों का कारोबार चल रहा है जिस कारण आए दिन ट्राफिक जाम भी लगा रहता है 4 किलोमीटर के करीब सड़क की स्थिति खराब होने के कारण यहां के ग्रामीण ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ग्रामीणों की मांग है कि जल्दी से जल्दी इस सड़क का निर्माण कराया जाए।
जबकि रविवार को दीवानगंंज रोड पर ही हॉट बाजार भरता है। बाहर से आए हुए हाट बाजार करने वाले ग्रामीण कीचड़ में से निकलने को मजबूर हो रहे हैं। कई जगह रोड पर पानी भरा रहता हैं। इसी पानी में से होकर बाजार करने वालों को निकलना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811