Let’s travel together.

विकसित रीवा के साथ ग्रीन, क्लीन व हेल्दी रीवा बनाने में सहभागी बनें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 93

 

 पौधारोपण कर अभियान एवं प्लांट एडाप्शन कैंपेन का किया शुभारंभ

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज एक पुनीत कार्य की शुरूआत हो रही है। पौधों से धरती का श्रृंगार होता है तथा यह आने वाली पीढ़ी के लिए उपयोगी होंगे। उन्होंने विकसित रीवा के साथ ग्रीन, क्लीन व हेल्दी रीवा बनाने में सभी के सहयोग की अपील की। श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान एवं प्लांट एडाप्शन कैंपन का शुभारंभ किया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में भागीदारी निभाएं

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। रीवा शहर में जो पूर्व में पौधे लगाए गए थे उसके कारण काफी क्षेत्र हरा-भरा हो गया है। अब सड़कों के किनारे तथा खाली भूमि में पौधारोपण कर रीवा को हरीतिमा युक्त बनाना है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में 25 हजार पौधे लगाएं। पौधारोपण करने में सामाजिक संगठनों की भी सहभागिता हो। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सभी भागीदारी निभाएं तथा अपने परिजनों की स्मृति में पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें।

लक्ष्मणबाग गौशाला में किया गौपूजन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग परिसर रीवा में स्थित संकट मोचन श्री हनुमान जी का दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौपूजन कर खाना खिलाया तथा गौसेवा की। उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा रीवा शहर में सघन पौधारोपण किया जा रहा है। लक्ष्मणबाग परिसर में साढ़े तीन हजार फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। “प्लांट एडाप्शन कैंपेन” के तहत आमजन क्यूआरकोड तथा टैग्स की पौधे के साथ फोटो खींचकर प्रमाण पत्र जनरेट कर सकते हैं। आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, वन मण्डलाधिकारी श्री अनुपम शर्मा सहित विभागीय अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811