Let’s travel together.

पेट की चर्बी कम करेगा ये चूर्ण, जान लें घर पर बनाने का तरीका

0 74

हम जब अपने आस-पास किसी हेल्दी व्यक्ति को देखतें हैं तो हम उसे मजाक में बोलते देते हैं खाते पीते घर के लगते हो लेकिन हेल्दी होने में और मोटापे में बहुत फर्क होता है. क्योंकि बढ़ते हुए वजन के साथ कई परेशानियां भी बढ़ती हैं.

मोटापा आजकल बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है. इसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में इसे कम करना बेहद जरूरी है. जिसके लिए कई लोग बहुत मेहनत करते हैं. तरह-तरह की डाइट और एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करते हैं. लेकिन वजन कम करना आसान नहीं है इसमें बहुत समय लगता है.

वहीं कई लोग इसके लिए घरेलु नुस्खे अपनाते हैं. जैसे कि सुबह उठकर नींबू पानी, मेथी दाने का पानी पीना या फिर किसी तरह के फूड्स का सेवन करना और बहुत से प्रयास करते हैं. क्योंकि बहुत से घरेलू नुस्खे भी पेट की चर्बी को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. लेकिन बस इसका सेवन आपको नियमित तौर पर करना होता है. इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही आप इसे घर पर मौजूद चीजों से बेहद आसानी से बना सकते हैं.

ऐसे बनाएं चूर्ण

डाइटिशियन गुंजन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने पेट की चर्बी और वजन को कम करने के लिए एक चूर्ण के बारे में बताया है. इसे बनाने के लिए आपको इलायची, सौंफ, काली मिर्च, जीरा और अजवाइन चाहिए होगी. आपको इन सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पाउडर बनाना है.

इस चूर्ण को 1/2 चम्मच सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी के साथ लेना है. 7 दिनों तक लगातार इसका सेवन करने के बाद आपको रिजल्ट नजर आ सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें अगर आपको गर्म चीजों से या फिर इस चूर्ण को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किसी भी चीज का सेवन करने से परेशानी होती है. तो आप इसका सेवन न करें. साथ ही अगर आपको ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायराइड या फिर किसी भी तरह की मेडिकल परेशानी है तो इस चूर्ण का सेवन बिना एक्सपर्ट की सलाह के न लें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811