Let’s travel together.

अवैध धर्मिक स्थल पर चला बुलडोजर तो MCD टीम पर भड़के लोग, पुलिस टीम पर किया पथराव

0 100

दिल्ली के मंगोलपुरी में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने गई एमसीडी और पुलिस टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया और कुछ स्थानीय मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद डेमोलिशन करने गई टीम को पीछे हटना पड़ा. स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस और एमसीडी की टीम कार्रवाई बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गई.

दरअसल, मंगोलपुली वाई ब्लाक में एमसीडी और पुलिस की टीम ने पार्क में बने वजूखाना पर बुलडोजर चलाया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया. देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि मौके पर पथराव भी शुरू हो गया. लोगों का गुस्सा बढ़ता देख एमसीडी और पुलिस टीम वहां के अतिक्रमण को नहीं हटा पाई और वहां से लौटना पड़ा.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों ने कहा कि, पार्क में बनाई गई मस्ज़िद पुराने समय से यहां है. बिना कोई नोटिस दिए एमसीडी की टीम इसे डेमोलिशन करने पहुंच गई. लोगों ने कहा कि मस्जिद का ये मामला हाई कोर्ट में भी पहुच गया है. मौके पर पत्थरबाजी और मारपीट करने के आरोप में एक शख़्स को हिरासत में भी लिया गया, जबकि कुछ अन्य के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मस्ज़िद के समर्थन में इकट्ठा हुए लोगों का ये भी कहना है कि बाहर से आए कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. उनमें से ही कुछ लोगों ने पत्थर चलाये और मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की.

दल-बल के साथ गई MCD की टीम लौटी

दल-बल के साथ पहुंची MCD टीम को आधी कार्रवाई करके ही लौटना पड़ गया. लोग मस्जिद में चढ़कर कार्रवाई का विरोध करने लगे. फिलहाल, पैरामिलिट्री फोर्स की मुस्तैदी के कारण कोई बड़ा बवाल होने से बच गया. MCD की कार्रवाई को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811