Let’s travel together.

भक्ति भाव के साथ मना भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक

0 113

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

संसार को जियो ओर जीने दो का शुभ सन्देश देने वाले सत्य अहिंसा दया करुणा के सागर अंतिम केवली भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रियोदशी को प्रदेशभर के साथ ही धरसीवा तिल्दा नेवरा व सिमगा में भी भक्ति भाव के साथ मनाया गया ।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर समाज के लोग प्रातः काल शुद्ध केशरिया धोती दुपट्टा में मन्दिर जी पहुचे जहां भगवान की जिन प्रतिमाओं का प्रक्षाल व भक्ति भाव के साथ जन्माभिषेक व शांतिधारा हुईं ततपश्चात सामूहिक पुजन हुई
जैन समाज के लोगो ने भगवान महावीर स्वामी की जिन प्रतिमा को विमान में विराजित कर नँगे पैर शुद्ध धोती दुपट्टा में ही विमान जी के साथ नगर में विमान शोभायात्रा निकाली इस दौरान भगवान महावीर के जियो ओर जीने दो के शुभ सन्देश को जन जन तक पहचाने समाज ने भक्ति भाव के साथ इसे गुंजायमान किया


क्षेत्र के तिल्दा नेवरा सिमगा के साथ ही सांकरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी में भी समाज ने भक्ति भाव से महावीर जन्म कल्याणक मनाया ओर जन्माभिषेक किया इस दौरान जीवन मे नियम संयम को धारण करने वाले समाधिस्थ पूज्य अचार्यश्री विद्यासागरजी व पूज्य निर्यापक मुनिश्री सुधासागर जी के परम भक्त आशीष गुलाबचंद जैन गीदम वाले खेमचंद जैन सुनील जैन बेगमगंज वाले नीलेश जैन हरशू जैन प्रिंस जैन राजू जैन आजाद जैन गब्बू जैन गोलू जैन डीसी जैन अनुभव जैन अमित जैन भानु जैन शुभम जैन पदमचंद जैन एवं समाज के सभी महिलाएं मुख्य रूप से सामिल हुई।
चांदी की पांडुक शिला
पांडुक शिला पर भगवान का अभिषेक होता है यदि पांडुकशिला चांदी की हो तो ओर भी बेहतर होता है महावीर जन्मकल्याणक पर बोलियों से हुई आय से जैंसे ही एक भक्त ने यह बात रखी कि क्यों न आज की बोलियों की आय से चांदी की पांडुकशिला बनवाई जाए तो बोलियों की राशि बढ़ने लगी मन्दिर जी मे स्वर्ण या चांदी की पांडुक शिला पर भगवान का नित्य अभिषेक हो इससे बड़ी कोई बात नहीं समाज के अध्यक्ष व संरक्षक चुकी बाहर होने से महावीर जन्म कल्याणक में इस बार मौजूद नहीं थे उनकी सहमति हुईं तो जल्द ही सांकरा जैन मंदिर में चांदी की पाण्डुक शिला भी आ जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811