Let’s travel together.

NEET विवाद: बिहार और गुजरात में गिरफ्तार आरोपियों से CBI करेगी पूछताछ, इस रिपोर्ट का है इंतजार

0 71

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस मामले को लेकर जमकर बवाल काटा जा रहा है. छात्रों के साथ ही कई संगठन और राजनीतिक दल भी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इसकी जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है. जिसके लिए सीबीआई टीम सोमवार 24 जून को बिहार पहुंची.

इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली अहम जानकारी के मुताबिक सीबीआई बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि एक-एक कर सभी आरोपियों को रिमांड पर लेगी और उनसे पेपर लीक को लेकर पूछताछ करेगी. वहीं एचआरडी मंत्रालय ने सीबीआई से कहा है की अगर लोक सेवकों की किसी भी तरह की भूमिका नजर आती है तो उसकी पूरी तरह से जांच करे.

फोरेंसिक रिपोर्ट के इंतजार में CBI

फिलहाल सीबीआई आरोपियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन और परीक्षा/प्रश्न पत्रों की फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई उसका अध्ययन करेगी. सीबीआई को संदेह है कि नीट लीक अधिक स्थानीयकृत हो सकता है क्योंकि पेपर करीबी समूह के बीच वितरित किया गया था.

अब तक 25 लोग हो चुके गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें बिहार और झारखंड से 18, महाराष्ट्र से 2 और गुजरात से 5 गिरफ्तारियां हुई हैं. इसके तार कई दूसरे राज्यों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. सीबीआई ने शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर नीट एग्जाम पेपर लीक मामले को लेकर IPC की धारा 420, 406 और 120B के तहत FIR दर्ज की है.

बिहार, गुजरात में CBI की टीम

बिहार के साथ ही सीबीआई की दूसरी टीम ने गुजरात के गोधरा में मामले की जांच करने पहुंची है. सोमवार को टीम पटना के शास्त्रीनगर थाने पहुंची. इसके बाद पुलि के साथ आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU के ऑफिस पहुंची जहां उसने EOU से मामले की सारी जानकारी ली. परीक्षा के पेपर तैयार करने, उसकी छपाई और अलग अलग जगहों पर भेजने के साथ ही परीक्षा केंद्र और डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया के बीच हुई धांधली का पता लगाना सीबीआई का मुख्य उद्देश्य है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811