Let’s travel together.

TODAY::राशिफल गुरुवार 05 मई 2022

0 97

मेष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मन अभी परेशान रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयोग मि‍लेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर पूर्ण ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में धन लाभ होगा।

तुला राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता का स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद एवं क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कार्यभार बढ़ेगा।

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता का सानिध्य मिलेगा। भागदौड़ बढ़ेगी। परिवार में शान्ति‍ एवं सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं।

मीन राशि- परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति पर परिवार में विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |     रायसेन में वन भूमि पर बोरिंग रोकने का एक डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर हमला,महिलाओं ने घेरकर मारा वनरक्षक के सिर में लगी चोट     |     भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया संविधान गौरव दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811