मेष राशि –धार्मिक कार्यो में पूरी रुचि रहेगी और आ किसी बड़े निवेश की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वृष राशि -मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला दिन है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेदों को आप बातचीत के जरिए दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नई योजनाओं से लाभ मिलेगा।आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा और आप अपने लाभ के अवसरों पर ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपकी अत्यधिक धन खर्च करने की आदत के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज बढ़ सकती है।
कर्क राशि – वाहन चलाने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने के कारण आपको समस्या होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपसे कामों में कोई गलती हो, तो आप अपने बॉस से तुरंत माफी मांग लें, नहीं तो मामला बिगड़ता दिख रहा है। आपको अपने काम को लेकर सजगता दिखनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे।
सिंह राशि –आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने किसी साथी से कोई धन संबंधित मदद मांग सकती है। व्यापार में आज कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
कन्या राशि –अपने कामों को छोड़कर बाकी कामों में लगें रहेंगे, जिस कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाएं। महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो उनसे कोई धोखा मिलने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। आपको कोई समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह आज बढ़ सकती है।
तुला राशि – काम को लेकर साझेदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर मन में निराशा रहेगी, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
वृश्चिक राशि – काम में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह दूर होंगी। परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन काम समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको वाहनों का प्रयोग आज बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
धनु राशि -वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखे। किसी वाद विवाद से दूर रहे, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। अगर आपसे कोई गड़बड़ी होने के कारण आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में मधुरता आएगी किसी के कहने में आकर आप कोई बड़ा निवेश न करें।
मकर राशि-परिवार में पारिवारिक कलह बढ़ सकती है, जो आपके लिए नई समस्या खड़ी करेगी। आपको कुछ काम के बिगड़ने से आज कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे भी आपको समस्या होगी। आपने यदि किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर की है, तो इसका फायदा उठा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी
कुंभ राशि – अपने कामों में कुछ फेरबदल करेंगे, जिस कारण आपको कोई भारी नुकसान होने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी के कहने में आकर कोई बड़ी डील फाइनल ना करें। आपको परिवार में सदस्यों में मनमुटाव के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान में परहेज रखें। आपके सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
मीन राशि – दिन कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से कोई मदद ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो वह आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप परिवार में कुछ समय छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी और किसी नए काम की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा।