देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
बीती रात मे उचेर सांची रोड पर तेज रफ्तार बिलोरो वाहन सडक किनारे खाई मे पलट गई ।बताया जाता है कि यह वाहन सूखाकरार की ओर से आ रही थी तेज रफ्तार वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे वह सडक किनारे खाई मे जा पलटी ।इस वाहन दुर्घटना मे दो लोग घायल हो गए ।इस दुर्घटना मे कमलेश वर्मा पुत्र हल्केवीर सहित एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों ही घायल नरसिंहपुर के ग्राम बांसुरियां के बताये जाते है सूचना पाते ही एम्बुलेंस पाइलट देवेंद्र दांगी एवं ईएमटी ऐश्वर्या वंशकार ने सांची अस्पताल पहुंचाया जहाँ से प्रार्थमिक उपचार के बाद विदिशा मेडिकलकालेज रिफर कर दिया गया।