Let’s travel together.

चाणक्य नीति::इन 7 लोगों को कभी भी नींद से न जगाएं, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

0 104

कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य विलक्षण प्रतिभा के धनी थे और असाधारण और बुद्धि के स्वामी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने बुद्धि कौशल का परिचय देते हुए ही चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया था। आचार्य चाणक्य हमेशा दूसरों के हित के लिए बात करते थे।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसे 7 प्रकार के प्राणी के बारे में बताया है जिन्हें सोते समय नहीं जगाना चाहिए। क्योंकि इन्हें जगाना आपके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

श्लोक
अहिं नृपं च शार्दूलं वराटं बालकं तथा।
परश्वानं च मूर्खं च सप्तसुप्तान् बोधयेत्॥

भावार्थ :
सांप, राजा, शेर, बर्र, बच्चा, दूसरे का कुत्ता तथा मूर्ख इनको सोए से नहीं जगाना चाहिए ।

सांप
आचार्य चाणक्य के अनुसार सोते हुए सांप से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वह आपको डस सकता है जिससे आपकी मौत तक हो सकती हैं।

राजा
कभी राजा, बड़े अधिकारी आदि व्यक्ति सो रहा तो उसे जगाने से पहले एक बार सोच जरूर लें। क्योंकि उन्हे जगाने से वह गुस्सा हो सकते हैं जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

शेर
सोते हुए शेर को भी कभी जगाने नहीं चाहिए। क्योंकि जगते ही वह आपके ऊपर झपट सकता है जिससे आपकी मृत्यु निश्चित हो सकती है।

बर्र
किसी डंक मराने वाले कीड़े को भी सोचे हुए जगाना नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वह आपको डंक मार सकता है जिससे आपका जीवन में खतरे में आ सकता है।

बच्चा
सोचे हुए बच्चे को भी नहीं जगाना चाहिए। क्योंकि आधी नींद में उठा बच्चा रोना शुरू कर देता है फिर उसे संभलना मुश्किल हो सकता है।

दूसरे का कुत्ता
किसी दूसरे के कुत्ते को जगाने से पहले एक बार जरूर सोच लें क्योंकि ऐसा करने से वह आपके ऊपर हमला कर सकता है। इसलिए जहां पर कुत्ता सो रहा हो वहां से चुपचाप निकल जाना चाहिए।

मूर्ख
मुर्ख व्यक्ति को जगाने से भी परेशानी बढ़ सकती हैं। क्योंकि उसके जगने से आपका समय के साथ बुद्धि भी खराब कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल-नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु     |     युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी किसानों समेत गिरफ्तार     |     रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन:  आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी     |     हाट बाजार में सब्जियों के दाम गिरे, टमाटर 5 रुपए किलो, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता     |     15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम     |     दीवानगंज में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, गोसाई मोहल्ला से फिर मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस जांच तेज     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-वापोली धाम से नंदी महाराज आए हैं, लाल बाबाजी ने भेजें हैं     |     दिव्यांग बच्चों के सबसे बड़े संरक्षक एवं मार्गदर्शक उनके माता-पिता – डॉ गोविंद सिंह     |     पं. गंगा प्रसाद पाठक ललित कला न्यास द्वारा आयोजित 50वें पुण्य स्मरण समारोह में नाटक ययाति का मंचन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811