Let’s travel together.

तेज हवाओं के साथ वायु में घुली उधोगो की राखड़ ने किया हलकान

0 171

घण्टेभर चले अंधड़ के बाद बारिश से मिली राहत

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सोमाबार की शाम लगभग 4 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली ओर तेज हवाएं चलना शुरू हो गया लेकिन इन तेज हवाओं में गांव गांव में फैली उधोगों की राखड़ के घुलने से ग्रामीणो को भारी हलाकान होना पड़ा हालांकि बाद में बारिश होने से लोगो ने राहत की सांस ली।


क्षेत्र में सुबह से ही तेज धूप निकली थी और गर्मी अपने पूरे शबाब पर थी लेकिन अचानक शाम 4 बजे से तेज हवाएं चलने लगीं तेज हवाओं के साथ उधोगो की जहां तहां गांवो में फैली राखड़ भी वायुमंडल में फैल गई चहुओर धुंधला दिखाई देने लगा जो राहगीर या दुपहिया चालक जहां थे उन्हें वहीं आसपास रुकना पड़ा तेज हवाओं के साथ उड़ती राखड़ लोगो के नाक गला आंख को निशाना बना रही थी तो वहीं यह राखड़ उड़कर घर घर किचन तक पहुची घण्टेभर चली उधोगो की राखड़ भरी आंधी ने लोगो को हलाकान कर दिया।आंधी के बाद 5 बजे से तेज बारिश शुरू हुई जिससे लोगो को कुछ राहत महसूस हुई।

गांव गांव में फैली है फेक्ट्रियो की राखड़

क्षेत्र के सांकरा निको शमशान घांट सोण्डरा कुम्हारी व अन्य गांवो में कुछ बड़े उधोगो ने सैंकड़ो ट्रक अपनी फेक्ट्रीयो की राखड़ डंप की हुई है जो हवा चलते ही हमेशा वायुमंडल में फैलकर ग्रामीणो के घरों तक पहुँचती रहती है विकास के नाम पर तो कहीं सौन्दर्यकरण के नाम पर कुछ बड़े उधोग सर्वप्रथम अपने उधोगो की सैकड़ों ट्रक राखड़ को गांवो के आसपास ठिकाने लगाने में लगे हैं जहां तहां गांव गांव में भारी मात्रा में फैलाई गई राखड़ हवा चलते ही वायुमंडल में घुलकर ग्रामीणो के घरों व उनके किचन तक पहुच रही है ।

ग्रामीणो के स्वास्थ्य से खिलवाड़

एक तरफ उधोगो की चिमनियों का धुंआ दूसरी तरफ गांव गांव में उधोगो की राखड़ ग्रामीणो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है बाबजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी मूक दर्शक बने हैं क्या ग्रामीणो के स्वस्थ्य से बढ़कर राखड़ प्रदूषण हो गया है यह समझ से परे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811