Let’s travel together.

जोधपुर से जैसलमेर जा रहे ERT कमांडो के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक

0 77

जोधपुर से जैसलमेर जा रही एक बस में गोली चली है. यह गोली बस में सवार राजस्थान पुलिस के ERT कमांडो के सिर में लगी है. यह हादसा जैसलमेर से करीब 20 किमी पहले पहुंचा है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमांडो को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर के लिए रैफर कर दिया है. इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी कमांडो की पहचान सांचौर में सीतलवाना के रहने वाले दिनेश के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जैसलमेर पुलिस के मुताबिक अब तक साफ नहीं हो सका है कि गोली कैसे चली. पुलिस ने बताया कि दिनेश राजस्थान पुलिस के स्पेशल कमांडो ग्रुप ERT में तैनात था और बुधवार को बस में सवार होकर जोधपुर से जैसलमेर जा रहा था. बस जैसे ही जैसलमेर के पास पहुंची, अचानक से फायरिंग हो गई. बस में सवार लोक अभी कुछ समझ पाते कि ईआरटी कमांडो जमीन पर गिर कर तड़पने लगा. बस चालक ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

सिर में फंसी है गोली

डॉक्टरों के मुताबिक गोली कमांडो दिनेश के सिर में लगी है. जैसलमेर के अस्पताल में गोली निकाल पाना संभव नहीं है. ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने दिनेश को जोधपुर के अस्पताल तक ले जाने के लिए ग्रीन कारीडोर बनाकर रवाना किया है. पुलिस के मुताबिक जैसलमेर में उपराष्ट्रपति का दौरा होने वाला है. इसी दौरे के लिए जोधपुर से इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) के 10 जवानों का दल जोधपुर से जैसलमेर जा रहा था.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. बस में सवार ईआरटी के सभी जवानों और बस के चालक से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि जवान के अपने हथियार से गोली चली है या फिर किसी अन्य जवान के हथियार से. इसके अलावा पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि इस हादसे के पीछे की वजह जवानों के बीच का आपसी झगड़ा तो नहीं है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811