Let’s travel together.

दिल्ली वालों को मिलता रहेगा पानी… वजीराबाद बैराज का निरीक्षण कर बोलीं जलमंत्री आतिशी

0 83

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को वजीराबाद बैराज का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि 2 जून के 671.3 फीट की तुलना में 7 जून को यहां जल स्तर घटकर 669.7 फीट रह गया है. जल मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के लोगों के पानी की समस्या के समाधान को लेकर लगातार सुनवाई हो रही है. अपर यमुना बोर्ड की बैठक के आदेश दिए और सोमवार को दोबारा सुनवाई करेगा. इसी के साथ उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी साजिश रचने का भी आरोप लगाया.

जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि 2 जून से जब से पानी का ये मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में पहुचा है तभी से हरियाणा सरकार ने दिल्ली की ओर यमुना में पानी छोड़ना कम कर दिया है. इसका नतीजा है कि यहां जल स्तर लगातार घटता जा रहा है.

यमुना पर निर्भर दिल्ली

जलमंत्री ने कहा कि दिल्ली पानी की सप्लाई के लिए यमुना नदी पर निर्भर है. यमुना नदी में वही पानी आता है जो हरियाणा से छोड़ा जाता है. यमुना में आने वाला पानी वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को मिलता है. जब पानी की सप्लाई ही कम हो जाएगी और वॉटर ट्रीटमेंट प्लाट में पानी ही कम जाएगा तो सप्लाई पर इस असर पड़ना लाजिमी है. इससे दिल्ली की जनता को परेशानी होगी.

हिमाचल से मिल रहा पानी

जलमंत्री आतिशी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भी कोर्ट में कह रहा है कि हम मदद करने को तैयार हैं लेकिन हरियाणा सरकार साजिश रच रही है. जल मंत्री ने कहा कि ये पूरा मुद्दा अब हम सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली को अपने हिस्से का पानी और हिमाचल प्रदेश से मिलने वाले अतिरिक्त पानी बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811