Let’s travel together.

पीएम मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान की कॉपी को किया नमन, माथे से लगाया

0 59

पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है. उससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. इस दौरान एक बार फिर पीएम मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला है. प्रधानमंत्री मोदी यहां संविधान के आगे नतमस्तक हुए तो सभी साथी सांसद उनको देखते रह गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान के आगे ना केवल नतमस्तक हुए बल्कि उसे उठा कर माथे से भी लगाया. जिसके बाद हॉल में मौजूद एनडीए के सभी सांसदों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 20 जून 2014 को संसद की सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया था. उस वक्त भी उनकी खूब प्रशंसा हुई थी. अब उन्होंने संविधान को माथे से लगाया है. प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा संसद और संविधान को अहमियत दी है. हालांकि विपक्षी दलों ने कई बार उन पर संविधान बदलने का आरोप भी लगाया लेकिन उन्होंने हर बार संविधान की रक्षा की बात दुहराई. एक बार फिर उन्होंने संसद में संविधान की प्रति के आने नमन होकर लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था व्यक्त की है.

चुनाव में दिखी लोकतंत्र की ताकत- मोदी

इसके बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनादेश हमारे देश के लोकतंत्र की ताकत है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एनडीए में जिस प्रकार से अपना विश्वास जताया है, वह काबिलेतारीफ है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को आज देश के 22 राज्यों में सरकार बनाने का मौका मिला है, इससे जाहिर होता है हमारा गठबंधन सही मायने में भारत की आत्मा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811