Let’s travel together.

बंगाल की खाड़ी में नई प्रणाली से 11 जून तक छिटपुट बारिश के आसार

0 58

 जबलपुर। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानूसन तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण महाराष्ट्र और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से नगर में प्री मानूसनी गतिविधियां आरंभ हो गई है। गुरुवार को नगर और आसपास के क्षेत्र में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ देर के लिए आंधी जैसी तेज हवा चल सकती है। यह स्थिति अभी 11 जून तक बने रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में नई प्रणाली से होगी वर्षा

 

मौसम विज्ञानी देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो से तीन दिन में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने का अनुमान है। यह नई प्रणाली तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ तक पहुंच सकती है। हवा की साथ मिलने और नई प्रणाली की क्षमता बने रहने से 15 से 16 जून के मध्य जबलपुर संभाग में मानूसन प्रवेश कर सकता है। सामान्य रुप से डिंडोरी, मंडला, बालाघाट के रास्ते नगर तक मानूसन आने की संभावना है।

 

द्रोणिका के नगर के ऊपर से निकलने से बादलों की चहलकदमी

राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका के नगर के ऊपर से निकलने से बादलों की चहलकदमी बनी है। बादलों के मंडराने से सूर्य को सुर्ख होने का अधिक अवसर नहीं मिल रहा। गत कई दिन की अपेक्षाकृत दोपहर में धूप की तपिश कुछ कम रही। लेकिन उमस-गर्मी बनी रही। द्रोणिका और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नगर के तापमान पर भी पड़ा। मंगलवार के अपेक्षाकृत बुधवार को पारे में 1.7 डिग्री की गिरावट है। तापमान सामान्य के बराबर रिकार्ड किया गया है।

 

उत्तर-पश्चिम हवा पांच से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से

 

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री रिकार्ड किया गया है। दोनों स्तर पर तापमान मंगलवार (अधिकतम 41.2 व न्यूनतम 29.7) के अपेक्षाकृत कम रहा। गत वर्ष को पांच जून को अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री था। बुधवार को नगर में आर्दता सुह के समय 45 और शाम को 27 थी। उत्तर-पश्चिम हवा पांच से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811