Let’s travel together.

पाटलिपुत्र में बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर फायरिंग

0 89

बिहार के पाटलिपुत्र में बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर फायरिंग की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने पटना के मसौढ़ी में फायरिंग की. फायरिंग की इस घटना में रामकृपाल यादव बाल-बाल बच गए हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. यादव शनिवार को मसौढ़ी में कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे. वहां से लौटते वक्त कुछ बदमाशों ने उनकी कार पर हमला बोल दिया.

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद ने रामकृपाल यादव पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जांच की मांग की है. रामकृपाल यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और मौजूदा वक्त में वो पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद और एनडीए प्रत्याशी भी हैं. जानकारी मिल रही है कि पूर्व मंत्री पर एक नहीं बल्कि कई लोगों ने मिलकर हमला किया था.

निखिल आनंद ने घटना की निंदा की

निखिल आनंद ने रामकृपाल यादव पर हमले को सुनियोजित साजिश बताया है. उन्होंने कहा की राजनीति में वैचारिक द्वंद्व मंजूर है, लेकिन इस तरीके से हमला कर किसी को राजनीतिक तौर पर खत्म करने की कोशिश घोर निंदनीय है. राजनीति में आरोप- प्रत्यारोप और वैचारिक और चुनावी मतभेद को इस तरह का खतरनाक मोड़ देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की.

बाल-बाल बचे रामकृपाल

फायरिंग की आवाज आते हैं कि घटनास्थल पर भारी भीड़ मौजूद हो गई है. जब तक लोगों को कुछ समझ आता तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो चुके थे. घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. राहत की बात रही कि घटना में बीजेपी नेता को कुछ नहीं हुआ और वो बाल-बाल बच गए.

घटना को लेकर क्या बोले पटना सिटी के एसपी?

पटना के सिटी एसपी भरत सोनी ने कहा है कि रामकृपाल यादव के ऊपर हमला हुआ है. इस हमले में एक व्यति को कुछ लोगों ने मारपीट कर सर फोड़ दिया है. रामकृपाल यादव की लिखित शिकायत पर हमलावरों की धरपकड़ की करवाई की जा रही है. हालांकि रामकृपाल यादव के ऊपर गोली चली है इस बारे में पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811