Let’s travel together.

राम महायज्ञ एवं राम कथा के आयोजन में पहुंचे सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा

0 114

 

सी एल गौर रायसेन

सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम महू जागीर में आयोजित हो रहे श्री राम महायज्ञ एवं राम कथा के आयोजन में दर्शन लाभ लेने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे । इस अवसर पर श्री राम कथा वाचक पंडित दुबे जी महाराज से आशीर्वाद लिया इसके पश्चात महा आरती में शामिल हुए एवं श्री राम महायज्ञ स्थल की परिक्रमा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री राम महायज्ञ एवं राम कथा का आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर श्रवण किया एवं धर्म का लाभ उठाया। श्री राम महा यज्ञ का आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा, श्री राम यज्ञ एवं राम कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी, सीएल गौर, लीला किशन मीणा, जीतू ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811