Let’s travel together.

पानी और बिजली की समस्या को लेकर लोग सड़कों पर, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

0 97

 

गंदे पानी की सप्लाई एवं अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान

अभिषेक असाटी

बक्सवाहा नगर में इस समय भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री नल जल योजना के अंतर्गत पानी की पाइपलाइन से नगर में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है इस गंदे पानी में बदबू आने से लोग इस पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और जो नगर के लोग इस पानी का उपयोग पीने में कर रहे हैं वह गंभीर बीमारियों से ग्राषित हो रहे है। एक ओर जहां नगर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग खासे परेशान है वही दूसरी ओर अघोषित विद्युत कटौती ने लोगो की परेशानियां और बढ़ा दी है
नगर में गन्दे पानी की सप्लाई और अघोषित बिजली कटौती से परेशान नगर के लोग गुरुवार को दोपहर चिलचिलाती धूप में एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को लिखित में आवेदन दिया आवेदन देने वालो में रघुवीर श्रीधर, नोने लाल यादव, देवेंद्र लोधी, हल्के, शालक राम बिल्थरे, गंगाराम, किशोरी, राकेश यादव, अनिल तिवारी के साथ नगर के सैकड़ो लोगो उपस्थिति रही नगर के लोगों ने पानी की सप्लाई को लेकर नगर परिषद एवं विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में पानी की सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं वहीं नगर में विद्युत विभाग द्वारा दिन में 10 से 12 घंटे विद्युत कटौती की जा रही है जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वही नगर के लोगों के घर में लगे विद्युत उपकरण भी कम वोल्टेज के कारण खराब हो रहे हैं।
*जे ई नहीं मिलते मुख्यालय पर*
इस समय विद्युत विभाग की लापरवाही चरम पर है ना ही कोई उच्च अधिकारी समस्या सुनने के लिए कार्यालय में मौजूद रहते है जिससे नगर के लोग काफी परेशान है कई बार विद्युत विभाग जाकर समस्या के बारे में जैसे बात करनी चाही तो वह अपने ऑफिस में कभी नहीं मिलते और ना ही विद्युत विभाग में कोई कर्मचारी मिलता है अब नगर के लोग समस्या किसे सुनाएं इसके बाद नगर के लोगों ने एकत्रित होकर तहसील में विद्युत विभाग के खिलाफ एक आवेदन प्रस्तुत किया है और लोगों ने बताया कि अगर विद्युत सप्लाई सही तरीके से नहीं की गई तो हम लोग उग्र आंदोलन पर भी उतारू होंगे यहां आपको बता दें कि नगर में 10 से 12 घंटे विद्युत सप्लाई काटी जा रही है जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
इस संबंध में तहसीलदार भारत पांडे का कहना है कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है और पानी की जो सप्लाई की जा रही है उसे चेक कराया जाएगा तथा विद्युत विभाग के द्वारा जो घोषित कटौती हो रही है इस संबंध में जेई से बात की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811