शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
-रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील में सुल्तानगंज – बेगमगंज मार्ग निर्माण में लगी निर्माण एजेंसी का एक तेजरफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए एक मकान से जा टकराया । टक्कर होते ही चालक कूद कर भाग गया ।

टक्कर से मकान की दालान एवं छप्पर भर – भराकर गिर गई । पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई ।
मकान मालिक अख्तर खान मिस्त्री ने बताया कि उनके मकान के अंदर सुल्तानगंज- बेगमगंज निर्माणधीन सड़क पर काम में लगे हुआ एक ट्राला तेजी से मकान के सामने वाले हिस्से में टकराया जिससे मकान की दालान एवं छप्पर बुरी क्षतिग्रस्त होकर भरभराकर गिर गया। इसके साथ-साथ ही अन्य घरेलू सामान भी टूटकर नष्ट हो गया है अनुमानित 90 हजार का नुकसान होना बताया है । गनीमत रही की उस समय घर का कोई सदस्य दालान में नहीं बैठा था अन्यथा अनहोनी हो सकती थी । उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है ।