अपनी भूख मिटाने और परिवार के भरण -पोषण में अब बचपन खो रहे बच्चे
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी के गणेश मंदिर चौराहे पर गुरुवार को एक मदारी और एक 6 साल के बच्चे ने दिखाया अपना करतब, छोटे-छोटे बच्चों ने खूब बजाई तालियां और खूब हंसे।
इस दौरान अंबाडी के गणेश मंदिर चौराहे पर खेल देखने वालों का ताता सा लग गया। मदारी ने सभी बच्चों को ग्रामीणों को खूब हसाया, जिससे बच्चे हसते हसते लोटपोट हो गए। सभी ग्रामीण और बच्चे एक छोटे से बच्चों के खेल को देखकर ज्यादा आचार्य चकित हुए। क्योंकि इतना छोटा बच्चा इतनी अच्छी तरीके से करतब दिखा रहा था।
बता दें कि शहर-शहर, गांव-गांव घूमकर लोगों काे करतब दिखाकर मनाेरंजन करने वाले क्षेत्र के मदारी समाज के लोगों को सरकारी सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदारी समुदाय के पास रहने को आवास तक नहीं हैं। ऐसे में परिवार के लोग खुले मैदान में झोंपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदेश के साथ देश के कई इलाकों में जाकर खेल दिखाकर लोगों का मनोरंजन करना इनका प्रमुख पेशा है। ऐसे में यह परिवार सर्दी व गर्मी के मौसम में खेल दिखाने के बाद बारिश के समय अपने पैतृक गांव लौट जातें हैं। ऐसे में सरकारी सुविधाएं नहीं मिलने से इनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पहले यह लोग नेवले व सांप से खेल तमाशा दिखाते थे। नेवले और सांप जैसे जीव जंतु पर सरकार ने रोक लगा दी है। अब छोटे बच्चे के साथ खेल दिखाते हैं। इसमें भी प्रशासन की ओर से रोक है। उसके लिए भी मनाही कर दी गई है। अब बच्चे के बिना खेल नहीं होता है।