Let’s travel together.

गौवंश हत्या के मामले में पहले हुआ चक्काजाम फिर आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर..

0 1,608

दीपक कांकर

रायसेन। मप्र के रायसेन जिले में ग्राम सेवासनी में बड़ी संख्या में मिले गौवंश के अवशेषों के बाद से तनाव है। नाराज ग्रामीणों ने दोपहर में भोपाल विदिशा नेशनल हाईवे 146 पर चक्काजाम कर विरोध जताया तो स्थानीय विधायक और मप्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भी ग्रामीणों के बीच पहुँच गए।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले के जो भी आरोपी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में रायसेन पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं जिसमे से 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है वही 3 अब भी फरार है। स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद जिला प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए 3 आरोपियो के गांव के कब्रिस्तान की जगह पर अतिक्रमण कर बने मकानों को बुलडोजर से जमीदोंज कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी के साथ बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

नाराज़ ग्रामीणों ने साँची-सलामतपुर चौराहे पर चक्काजाम कर गौवंश हत्या के गिरफ्तार आरोपियों गिरफ्तार कर उनके घर तोड़ने की मांग पर अड़े रहे है। दरअसल बीते दिनों सेवासनी गांव में कई गायों की की गई थी हत्या। पुलिस ने 6 लोगो को हिरासत में ले लिया है। इधर सेवासनी के पडोसी ग्राम इमलिया में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुच कर एक्शन मॉड में दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811