यदि आप फ्रीज और बर्फ, के पानी लगातार पी रहे हे तो हो जाए सावधान,क्योकि ज्यादा ठंडा पानी आपकी सेहत को तो बिगाड़ेगा ही आपके दांत और शरीर के अन्य अंगों को भी नुक्सान पहुंचा सकता हे। प्राचीन काल से ही हम घरो में मिट्टी के घड़ो का पानी अपने घरो में देखते हे। हमारे बुजुर्ग भी घरो में गर्मी शुरु होते ही नए मिट्टी के मटके लाते थे।हमने सुना हे कि मिट्टी मेंजो मिनर्ल्स होते हे वह शरीर को फायदा पहुंचाते हे ।

मटके का पानी पीने के पांच फायदे…
1 – विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक लगता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
2 – मटके का पानी पीना से कैंसर की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। घड़े का पानी गले से संबंधी बीमारियों से बचा कर रखता है और यह हमको जुकाम खांसी की परेशानी से भी बचाता है ।
3- मटके का पानी पीना से पीएच संतुलन सही होता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर उचित पीएच बेलेंस बनाते हैं जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं और संतुलन बिगडऩे नहीं देते।
4- मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का पानी इलेक्ट्रिसिटी की मदद से। बल्कि एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें बिजली की बचत भी होती है, और मटके बनाने वालों को भी लाभ होगा।
5- अगर आप दमा के रोगी हैं, तो भी मटके का पानी पिएं। लकवा पेशेंट्स को भी मटके का पानी नियमित तरीके से गर्मी में पीना चाहिए। इससे उनको फायदा मिलेगा।