Let’s travel together.

पूर्व CM कमलनाथ ने CM शिवराज सिंह पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

0 86

भोपाल ।पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि सीएम जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं और उसके बाद भी रोज नये झूठ जनता के सामने परोस रहे हैं। उन्होने कहा कि पिछले 17 सालों में मध्यप्रदेश के भविष्य पर ग्रहण लगा कर बैठी भाजपा सरकार यह नही समझ रही है कि ‘‘झूठ बराबर पाप नही और सच बराबर तप नही’’। मुझे आशा नही थी कि मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे शिवराज जी इस कदर झूठ बोलने के आदी होंगे।
कमलनाथ ने कहा कि संबल योजना को लेकर मेरी सरकार पर शिवराज जी आरोप लगाते हैं कि मैंने गरीबों से जुड़ी यह योजना बंद कर दी थी। ये एक सफेद झूठ है। उन्होने कहा कि शिवराज जी सरकार में बैठे है और यदि संबल योजना बंद करने का कोई आदेश जारी हुआ हो तो वे आदेश सामने लेकर आये। भाजपा सरकार ने जिन अपात्रों को योजना में जोड़ा था उसकी जांच प्रशासनिक तंत्र द्वारा की गई थी और जो पात्र मिले थे उनका नाम योजना में रहा और जो अपात्र थे उनका नाम योजना से हटा। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, इसमें योजना बंद करने की बात कहां से हो गई। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार के समय संबल योजना में हजारों-लाखों अपात्र लोगों को जोड़ लिया गया था। यह कार्य भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं और उनसे जुड़े लोगो को गलत लाभ देने के लिये किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या अपात्र लोगों को जोड़कर सरकार की योजना का गलत लाभ दिलाना घोटाला नहीं है? क्या ये जनता से वसूले गये टेक्स के पैसे का दुरूपयोग नही है ? शिवराज सरकार में तो घोटाला हो रहा था और अब शिवराज जी सफेद झूठ बोलकर क्या इस घोटाले को दबा छुपा रहे है ? वास्तविकता यह है कि कांग्रेस सरकार के समय श्रमिकों के लिये संबल योजना के स्थान पर नया सवेरा योजना लागू की गई थी, जिसके तहत 1.5 करोड़ से अधिक श्रमिक भाईयों को लाभ हेतु पात्र घोषित किया गया था और लाभ देने के लिये सत्यापित किया गया था। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को जनता को तो यह सत्य बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकार के दौरान नया सवेरा योजना शुरू की गई थी, जिसमें ना सिर्फ संबल योजना के सभी प्रावधान थे बल्कि सभी लाभ एवं सुविधायें श्रमिक परिवारों को दी गई थी
कमलनाथ ने कहा कि जब 2018 में शिवराज सरकार गई थी तब तक उन्होने लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ की राशि बांटी थी, जबकि मैंने अपने कार्यकाल में श्रमिक भाईयों को लगभग नौ सौ करोड़ की सहायता की थी। वास्तविकता यह है कि कांग्रेस सरकार ने शिवराज सरकार की तुलना में तीन गुना से अधिक हितग्राहियों को न केवल लाभ दिया बल्कि शिवराज सरकार द्वारा बांटी गई राशि से 2.5 गुना अधिक राशि का लाभ दिया। जनता को यह जानकर आश्चर्य होगा कि 2018 में शिवराज सरकार ने संबल – 1 योजना लागू कर दिसम्बर, 2018 तक श्रम विभाग के 31 हजार 9 सौ हितग्राहियों को 349 करोड़ रूपये का लाभ दिया था जबकि मेरी सरकार के कार्यकाल में श्रम विभाग के 01 लाख 01 हजार से अधिक श्रमिक भाईयों को 897 करोड़ रूपये का लाभ दिया था । शिवराज जी चाहे तो श्रम विभाग से आंकड़े निकलवा कर देख ले। उन्होने आरोप लगाया कि सौंदे और अनैतिकता के पुलिंदे पर बैठी भाजपा सरकार क्या सच्चाई बतायेगी ? इनका तो एक ही नारा है झूठ बोलो, रोज झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलाो और जोर से झूठ बोलो ।
कमलनाथ ने सवाल किया कि गरीब का निवाला छीनने की बात करने वाले शिवराज जी यह तो बता दे कि उन्होने किसान कर्ज माफी योजना बंद करके कर्जमुक्त किसान होने का गर्व हर किसान भाई से क्यों छीना ? क्यों अन्नदाता के परिवार की थाली से रोटी छुड़ाई ? शिवराज जी यह बताएं कि 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली की योजना को बंद करके क्यों हर घर से सस्ती बिजली के हक को छीना ? हजारों के बिल घर-घर देकर गरीब की थाली क्यो खाली कर रहे है ? मध्यप्रदेश के युवा रोजगार के लिये भटक रहे है । सालों भर्ती परीक्षायें नही हो रही है ? भर्ती परीक्षाओं में घोटालें हो रहे है ? चयनितों नियुक्ति आदेश नही मिल रहे है ? शिवराज जी युवाओं का भविष्य किसने छीना ? सरकारी कर्मचारियों की पेंशन की योजना को क्यो बंद किया और किस सरकार ने किया ? बुढ़ापे में सरकारी कर्मचारी अपना जीवन जी सके यह हक किसने छीना ? कर्मचारी का निवाला किसने छीना ? शिवराज जी की सरकार में 60 हजार से अधिक महिलाओं से बलात्कार हुआ और मध्यप्रदेश 15 बार महिला बलात्कार देश में नम्बर 1 रहा ? माताओं और बहनों से उनका सम्मान किसने छीना ? आज बाल अपराध में मध्यप्रदेश देश में नम्बर 1 है ? बच्चों की सुरक्षा किसने छीनी ? उन्होने कहा कि भाजपा सरकार चाहे कितना झूठ परोस दे पर सच्चाई जनता को पता है । झूठ परोसकर जनता को गुमराह नही किया जा सकता है । जनता सच्चाई जानती है और सच्चाई का साथ देती है, आपके झूठ अब नही चलने वाले और जनता आने वाले समय में जवाब देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बक्सवाहा की बेटी बनी सहायक संचालक, परिवार का बढ़ाया मान     |     महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग :: 25 टेंट जले, ट्रेनों का संचालन भी रोका गया     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811