Let’s travel together.

शिवपुरी खनन माफियाओं पर कार्रवाई, जेसीबी और डंपर जप्त, कई क्रेशर व प्लांट पर मिली खामियां

0 112

– तीन ट्रैक्टर रेत, एक ट्रैक्टर फर्शी पत्थर और एक हाईवा और अवैध गिट्टी क्रेशर पर कार्यवाही

– कई दिनों से अवैध उत्खनन की सूचना के बाद चेता जिला प्रशासन

– जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन के विरुद्ध की गई कार्यवाही

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अवैध उत्खनन के मामले में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार रविवार को राजस्व, खनिज और पुलिस की टीम ने अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की। अलग-अलग टीम में क्षेत्र में पहुंची और कार्यवाही की। शिवपुरी में एसडीएम और तहसीलदार ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी और डंपर जप्त किए हैं। पिछोर में भी एसडीएम के निर्देशन में कार्यवाही हुई। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पिछोर में तीन ट्रैक्टर रेत, एक ट्रैक्टर फर्शी पत्थर और एक हाईवा और अवैध गिट्टी क्रेशर पर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा खनियांधाना के पनिहार में तहसीलदार शिवम उपाध्याय ने कार्यवाही करते हुए अवैध क्रेशर को जांच पूर्ण होने तक शील्ड किया है।

अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई-

जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अलग-अलग टीमों ने रविवार को अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की। डिप्टी कलेक्टर उमेश चंद्र कौरव, अनुपम शर्मा और खनिज अधिकारी की टीम ने नरवर तहसील के ग्राम देवरी खुर्द में कार्यवाही के दौरान पाया कि यहां खदान क्रेशर गिट्टी के लिए स्वीकृत थी, परंतु जिसमें अवैध रूप से एम सैंड रेत का निर्माण और बिक्री की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इस प्लांट को सील किया गया । एक ट्रक और ट्राली को अवैध रेत का परिवहन करने पर पड़कर चौकी मंगरौनी थाना नरवर में सुपुर्द किया गया। कोलारस में भी कार्यवाही के दौरान तीन ट्रैक्टर जप्त कर थाने कोलारस में रखे गए हैं।

सिंध और इसके आसपास जमकर चल रहा है खनन

शिवपुरी जिले में सिंध नदी व अन्य तालाब व घाटों पर रेत का जमकर अवैध उत्खनन चल रहा है। इसमें राजनीतिक लोगों का संरक्षण होने से पुलिस व माईनिंग विभाग के अफसर भी कोई कार्रवाई नहीं करते। अब जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है लेकिन इस तरह की कार्रवाई अवैध उत्खनन कर्ताओं पर लगातार होती रहे तो बात बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811