Let’s travel together.

प्रथम चरण के सीट आवंटन में फिर पहली पसंद आर्टस और कामर्स

0 44

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण की सीट आवंटन की सूची शनिवार को जारी हो गई। शहर के कालेजों में छात्रों की रुचि भी इसके साथ सामने आ रही है। आर्टस और कामर्स के साथ ही छात्रों का विशेष रुझान विधि के कोर्स में देखने मिल रहा है। स्नातक के छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में सीट आवंटन के बाद छात्रों को काउंसलिंग में हिस्सा लेकर अपने दस्तावेजों की जांच करवा कर फीस भरना होगी और अपना प्रवेश सुनिश्चित करवाना होगा। इसके बाद जो भी सीटें बचेंगी उन पर दोबारा से आवेदन प्रक्रिया के साथ छात्रों को दूसरे राउंड में सीटें आबंटित कर प्रवेश दिए जाएंगे। बता दें, सीटों के आबंटन में शामिल होने आए छात्रों से उनके प्रवेश कोर्स में रुचि को लेकर पूछा तो मालूम हुआ कि छात्रों और कोर्स को लेकर चयन अधिकतर शासकीय नौकरी हासिल करने के उद्देश्य के चलते होते हैं।

अधिकतर को भाया आर्टस और ला कोर्स

 

छात्रों से जब जाना कि उन्होंने किस कोर्स को प्राथमिकता दी है तो अधिकतर ने बीए, बीएएलएलबी और बीकाम विषय को चुना है। जब विशेष तौर पर इसे चुनने के पीछे का कारण पूछा तो छात्रों ने बताया कि उन्हें सिविल सर्विसेज, प्रशासनिक सेवा या फिर विधिक विभाग में जा कर अपना भविष्य बनाना है । इसी कारण से वह उन कोर्स को चुनते हैं जिनसे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर मदद मिलेगी ।

होम साइसं में रुचि कम

 

 

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही प्रवेश प्रक्रिया में होम साइंस के कोर्स में छात्रों का प्रवेश न केबराबर हुआ है। इसके पीछे का कारण छात्रों के अनुसार रोजगार संभावनाएं उतनी बेहतर न हो सकना या फिर रुचि मे कमी आना माना जा सकता है। इसको लेकर शहर के विभिन्न कालेजों स्थिति यही है कि कहीं 5-10 छात्रों ने प्रवेश लियाहै तो कहीं सिर्फ एक छात्र ने ही प्रवेश लिया है। यानि कालेज के अन्य कोर्स की तुलना में भी काफी चिंताजनक स्थिति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

“ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण की धीमी गति से बढ़ी परेशानी, धूल और हादसों से लोग त्रस्त     |     पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना     |     सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811