Let’s travel together.

भोपाल-रायसेन के 61 गांवों में पानी की समस्या हल करने के लिए हलाली समूह जलप्रदाय योजना,74 हजार लोगो के कंठ की मिटेगी प्यास

0 113

98 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूर हुआ हे योजना की लागत के लिए

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के अंतर्गत पढ़ने वाले अशोक सम्राट हलाली डैम से दो जिलाें भोपाल और रायसेन के 61 गांवों में पानी की समस्या हल करने के लिए हलाली समूह जलप्रदाय योजना बनाई गई थी इस योजना के लिए 98 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूर किए गए थे।
जिससे गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 20 टंकियों का निर्माण हो रहा है। जल विकास निगम भोपाल और रायसेन द्वारा संयुक्त रूप से इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत इस योजना को मंजूरी दी गई थी। ताकि दो साल के भीतर ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध होने लगे।
इसी योजना के तहत कई गांवों में ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन बिछाई जा रही है। भोपाल विदिशा हाईवे पर बड़ी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है इस पाइप लाइन में जोड़ने के लिए गांव में छोटी-छोटी पाइप लाइन बिछाई जा रही है अभी तक दीवानगंज, बालमपुर, नरखेडा, सेमरा,सहित कई गांव में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। कुछ ही महीना में इन गांवों को हलाली डैम से पानी मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
कई गांव तो ऐसे है,जहां पर रहने वाले लोगों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए दो से तीन किमी दूर से पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखकर जल जीवन मिशन के तहत योजना बनाई गई थी।


इस योजना के लागू होने से 74 हजार 164 लोगों को लाभ लाभ मिलने लगेगा
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव अंबाड़ी, बनखेड़ी, बरजोर पुर, बेरखेड़ी, छोला, दहिड़ा,दीवानगंज, जामुनिया, कचनारिया, कड़ईया, कायमपुर, किमखेड़ी, खोआ, कुल्हाड़िया, मुक्तापुर, मुरलीखेड़ी, मुस्काबाद, नरखेड़ा, निंनोद, नरोद, पिपल्या, संग्रामपुर, सरार, सेमरा और टिगरा गांव में घरों में तो पानी मिलेगा। साथ ही स्कूल और आंगनबाड़ियाें में भी बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
वही भोपाल जिले के आचारपुरा, अमाेनी, अरखेड़ी, अरवलिया, आलमपुर, बरखेड़ी अब्दुल्ला, छाछेड़, डोब, डोबरा, फतेहपुर, गनियारी, गरमुर्रा, गासीपुरा, घाटखेड़ी, इमलिया, ईंटखेड़ी सड़क, इस्लाम नगर, कल्याणपुरा, मुंगालिया कोट, परेवाखेड़ा, परवालिया सेनी, पिपलिया जागीर, प्रेमपुरा, पुरामन भवन , रासलाखेड़ी, रुसाली चूना नगर, समरधा, सेमरा सैयद, सेवनिया ओमकारा, श्यामपुर, सूखी सेवनिया, देवलखेड़ी एवं खामखेड़ा में भी हलाली बांध का पानी पहुंचाया जाएगा, ताकि इन गांवों में पानी की समस्या को हल किया जा सके।
इस योजना के लिए हलाली बांध पर एक इंटकवेल बनाया जा रहा है। जबकि जायला गांव में फिल्टर प्लांट का निर्माण होगा। 7.75 एमएलडी क्षमता वाले इस फिल्टर प्लांट से गांव-गांव बनने वाली टंकियों में पानी पहुंचा जाएगा। यह योजना तीस साल तक बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 2023-24 में इस योजना से 74 हजार 164 लोगों को पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 2037 में 101975 और 2052 में 142402 लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ दीं     |     गढ़ी में गहराया जल संकट: सूखे नलकूप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811